{"_id":"6ab412fd6d78a635ed002057","slug":"election-notification-issued-model-code-of-conduct-in-force-mau-news-c-295-1-mau1001-152456-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: चुनाव की अधिसूचना जारी, आचार संहिता लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: चुनाव की अधिसूचना जारी, आचार संहिता लागू
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। निर्वाचन आयोग ने रिक्त होने वाली सीट के लिए पूरा कार्यक्रम निर्धारित किया है। इसके साथ ही जनपद में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।
इसकी जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी आनंद वर्धन ने दी। बताया कि वर्तमान सदस्य ध्रुव कुमार त्रिपाठी का कार्यकाल छह दिसंबर 2026 को समाप्त हो रहा है। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार, 29 सितंबर 2026 को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि छह अक्तूबर 2026 निर्धारित की गई है। नामांकनों की संवीक्षा सात अक्तूबर 2026 को होगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि नौ अक्तूबर 2026 तय की गई है। मतदान 23 अक्तूबर 2026 को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होगा। मतगणना 27 अक्तूबर 2026 को की जाएगी। निर्वाचन प्रक्रिया 31 अक्तूबर 2026 तक पूरी कर ली जाएगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार होगा। आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों का कड़ाई से पालन किया जाएगा। यह चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाएगा।