{"_id":"58a1f3204f1c1b5833d84e4c","slug":"election-nomination-mau","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 प्रत्याशियों ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
Updated Mon, 13 Feb 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
नामांकन के दाौरान सुरक्ष्ाा रही कड़ी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुुनाव के लिए कलेक्ट्रेट में नामांकन करने को लेकर प्रत्याशियों में सोमवार को काफी गहमागहमी का माहौल रहा। तीन विधानसभा क्षेत्रों से कुल 19 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया जबकि मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र से एक भी प्रत्याशी ने पर्चा नहीं भरा। नामांकन दाखिल करने वालों में मुख्य रुप से मुख्तार अंसारी के निर्वाचन अभिकर्ता मुजाहिद, उनके बेटे अब्बास, फागू चौहान, दारा चौहान, अमरेशचंद पांडेय तथा योगेंद्रनाथ राय आदि शामिल रहे।
सदर विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी व सिटिंग विधायक मुख्तार अंसारी का पर्चा उनके निर्वाचन अभिकर्ता मुजाहिद ने दाखिल किया। वह मूलरूप से गाजीपुर जनपद के दर्जी महाल युसुफपुर मुहम्मदाबाद, गाजीपुर के रहने वाले हैं। यहां से अन्य नामांकन करने वाले प्रत्याशियों में पीस पार्टी से महफूजुरेहमान, भाकपा से रामसोच यादव, पिछड़ा वर्ग महापंचायत पार्टी से शाह आलम, भाजपा- भारतीय समाज पार्टी गठबंधन से महेंद्र राजभर ने नामांकन दाखिल किया।
घोसी विधानसभा सीट से पूर्व मंत्री फागू चौहान ने भारतीय जनता पार्टी से, मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी ने बसपा से, हुसैन ने निर्दल, विजय यादव ने निर्दल पर्चा भरा। योगेंद्रनाथ राय ने दो सेट में नामांकन दाखिल किया। एक निर्दल एवं दूसरे सेट से भाजपा के नाम से बिना सिंबल के ही इन्होंने पर्चा दाखिल किया। दरबारी चौहान ने आजाद हिंदुस्तान पार्टी से नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
मधुबन विधानसभा सीट से पूर्व सांसद दारा सिंह चौहान ने भारतीय जनता पार्टी से, अमरेश चंद पांडेय ने कांग्रेस से, रमेशचंद पांडेय ने निर्दल, कन्हैया ने राष्ट्रीय लोकदल से, भानुप्रताप पुत्र भोला ने पूूर्वांचल पीपुल्स पार्टी से वंशराज ने निर्दल के रूप में पर्चा दाखिल किया। पहलवान चौहान ने जन अधिकार पार्टी से, नरेंद्र ने अंबेडकर समाज पार्टी से नामांकन दाखिल किया।
सोमवार को नामांकन को लेकर मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा कक्ष को छोड़कर हर जगह से प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में प्रत्याशियों का नामांकन हुआ। सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक मुनिराज ने निरीक्षण किया वहीं अपर पुलिस अधीक्षक रवींद्र सिंह, सीओ सिटी पंकज सिंह आदि उपस्थित रहे।