फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Eight detainees of District Jail, 67 including private doctors found infected with corona

जिला कारागार के आठ बंदी, निजी चिकित्साक सहित 67 लोग मिले कोरोना से संक्रमित

Sat, 29 Aug 2020 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Eight detainees of District Jail, 67 including private doctors found infected with corona
मऊ। शनिवार को जिले में हुई जांच में कोरोना से संक्रमित 67 मरीजों की संख्या 1365 हो गई। इससे पूर्व शुक्रवार को शुक्रवार को 70 मरीज मिले थे। इसमें से 960 मरीजों के ठीक होने और 12 की मौत के बाद जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 393 हो गई है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सतीशचंद्र सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि शनिवार को मिले 50 लोग एंटीजेन टेस्ट से तथा 17 लोग बीएचयू से आई आरटीपीसीआर की जांच में संक्रमित मिले। संक्रमितों में आठ मरीज जिला कारागार से, मधुबन से एक, रतनपुरा से एक, गाजीपुर तिराहा से एक, रेवरीडीह से एक, हलधरपुर से चार, बहरामपुर से एक ,भाटीकला से एक, दुबारी से सात, ताजोपुर से पांच मरीज मिले।
विज्ञापन

जबकि मुंशीपुरा हालिमा अस्पताल से एक चिकित्सक, शक्कपुर बड़ा से एक, ढिठाई फिरोजपुर से एक,लखनौर से एक, दोहरीघाट कोरौली से एक, राजापुर से एक,लाडनपुर माफी से एक,लोहार पुरा गोठा से एक, ददनपुरा अहिरौली से एक, गाजीपुर से एक, माधव होटल से एक, लारपुर कोपागंज से दो, गोकुलपुरा से एक, कुदारी घोसी से एक, सैदोपुर कोपागंज से एक, कंधेरी आवास से एक, बढुआ गोदाम से दो, पावर हाउस से एक, सहादतपुरा से एक, भटौली से एक, कमथरी से एक, लठिया कटघरा से एक, ताजपुर से 4, अमिला बाजार से एक तथा बीबीपुर से छह लोग संक्रमित मिले। बोले कि नए मरीजों से कुल मरीजों की संख्या का ग्राफ 1365 हो गया। इसमें 960 मरीज ठीक हो चुके हैं, वहीं 393 सक्रिय मरीजों का उपचार कोविड अस्पताल तथा होम आईसोलेशन में किया जा रहा हैं। जबकि 12 मरीजों की मौत हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी शनिवार को उस समय भड़क गए, जब उन्हे पता चला कि हलीमा अस्पताल के डाक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वो आनन फानन में अस्पताल में भर्ती मरीजों को डिस्चार्ज कर खुद को होम आईसोलेशन में चले गए है। इस पर जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान को आदेश दिया कि वो तत्काल अस्पताल को सीज कराए। साथ ही डाक्टर के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कराए। इसके अलावा डाक्टर को उपचार के लिए एल-1 भेजे। उन्हें होम आईसोलेशन में न रखा जाए। क्योंकि उनकी लापरवाही से और लोग भी संक्रमित हुए होंगे। डीएम के आदेश पर सिटी मजिस्ट्रेट आदेश का पालन कराने के लिए निकले। दूसरी तरफ डीएम ने सीएमओ डा. एससी सिंह को आदेश जारी किया कि वो अपनी कांट्रेक्ट ट्रेसिंग टीम को एक्टिवेट करें। ताकि और संक्रमितों की जांच की जा सकें।
50 हजार संदिग्धों की हो चुकी हैं जांच
मऊ। सीएमओ ने बताया कि शनिवार को 463 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए बीएचयू भेजा गया है । वहीं 1094 लोगों का एंटीजन टेस्ट तथा चार लोगों का ट्रू नाट से जांच हुई। बोले कि अब तक जिले में एंटीजन टेस्ट से 26442 लोगों का जांच हुआ। जिसमें 696 लोग संक्रमित मिले हैं।वहीं 24612 लोगों का सैंपल बीएचयू भेजा गया है। इसमें 19897 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हुई ।जिसमें 18853 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है।

23 जिलों से 322 लोग आ चुके हैं लोग
मऊ। नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि अब तक 23 देशों से जिले में कुल 322 लोग आ चुके हैं। शुक्रवार को कोलंबो श्रीलंका से जिले में एक व्यक्ति आए हैं ।इसमें 19 लोग शिवानंद डिग्री कॉलेज इंदारा में क्वारंटाइन है। तथा 26 लोग होम क्वारंटाइन हैं ।वही 277 लोग ठीक होकर घर रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed