फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Eid was announced by confirming the moon in Ghosi

घोसी में चांद को तस्दीक कर किया ईद का ऐलान

Wed, 12 May 2021 10:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
Eid was announced by confirming the moon in Ghosi
मऊ। जिले के नगर पंचायत घोसी के करीमुद्दीनपुर के कादरी मंजिल की हेलाल कमेटी ने मस्जिदों से ईद के चांद को तस्दीक कर बृहस्पतिवार 13 मई को ईद का ऐलान किया। मस्जिद से चांद की तस्दीक और ईद का ऐलान होने पर लोग खुशी से झूम उठे, इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई। हालांकि इस ऐलान को पूरी तरह से मुकम्मल करने के लिए बकायदे सभी वर्गो को मानने वाले धर्मगुरुओं की बैठक बुलाई गई थी।
विज्ञापन

इस संबंध में बात करने पर मदरसा समशुल ओलूम घोसी के प्रबंधक हाफिज नासिर ने बताया कि सुन्नी समुदाय के बरेलवी ख्यालात के लोगों ने चांद का दीदार कर लिया है । ऐसे में 13 मई को बरेलवी समुदाय ने ईद का ऐलान किया। बाद में मस्जिदों से इसका ऐलान भी किया गया। ईद का ऐलान होते ही रोजेदारों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस दौरान बाजार में लोगों ने जमकर आतिशबाजी किया। साथ ही लोग बृहस्पतिवार को ईद मनाने की तैयारी में जुट गए। लेकिन बरेलवी वर्ग को छोड़ अन्य इस ऐलान को लेकर संशय में था। उन्हें बुलाई गई बैठक के बाद सभी धर्मगुरुओं के द्वारा लिए गए निर्णय का इंतेेजार था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed