फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Eid festival celebrated with pomp in the district

Mau News: जिले में धूमधाम से मनाया गया ईद का पर्व

Sat, 22 Apr 2023 10:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 10:22 PM IST
विज्ञापन
Eid festival celebrated with pomp in the district
नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में शनिवार को धूमधाम से ईद का पर्व मनाया गया। इससे पहले रमजान माह के अंतिम दिन चांद दिखने के साथ शनिवार को ईद की नमाज जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीणांचल के ईदगाहों में अकीदत के साथ अदा की गई। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। नमाज में जहां एक तरफ सभी के सिर एक साथ अल्लाह की इबादत में एक साथ झुके। वहीं, नमाज के बाद सभी एक दूसरे से गले लगकर ईद की मुबारकबाद देते नजर आए। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम ईद का चांद दिखने के साथ ही ईद का एलान कर दिया गया। इसके बाद रोजेदार पर्व को मनाने और ईदगाहों में होने वाली नमाज की तैयारी में जुट गए। इस दौरान पूरी रात बाजार गुलजार रहा। साथ ही खरीदारी होती रही। शुक्रवार की रात सबसे ज्यादा टोपी की बिक्री हुई। इस क्रम में शनिवार को सुबह से ईद की नमाज शुरू हुई।
विज्ञापन

अलग-अलग ईदगाहों में अलग-अलग समय पर खड़ी हुई नमाज में हजारों लोगों ने एक साथ भाग लिया। इस दौरान औरंगाबाद ईदगाह पर प्रशासनिक अधिकारी के साथ अन्य लोग मौजूद रहे। ईद पर्व के मद्देनजर जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम करते हुए पुलिस के साथ साथ पीएसी के जवानों को तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शुक्रवार की रात से ही सड़कों के साथ ईदगाहों की साफ सफाई का काम शुरू कर दी गई थी। किसी की नमाज एक ईदगाह पर छूट गई तो वह दूसरी ईदगाह पहुंचकर नमाज में शरीक हुआ। ईद का पर्व भाईचारगी का संदेश देता है, इस पर्व से लोगों को मिलजुलकर रहने की सीख मिलती है।
लगातार एक माह तक नेकी के रास्ते पर चलकर सब्र के फल के रूप में रोजेदारों को ईद पर्व मनाने का सौभाग्य मिलता है। यह पाक माह लोगों को संदेश देता है इसी तरह से और 11 माह में संजीदगी से रहकर अल्लाह की इबादत करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने की जरूरत है।
ईद के दौरान दुआ ख्वानी कर देश समाज और गरीबों, मरीजों की सलामती की दुुआ की गई। नमाज के बाद हाफिज जफ़र अहमद ने कहा कि जिस तरीके से रमजान में पांच वक्त की नमाज तरावीह और कुरानी की तिलावत करते हैं, ठीक उसी तरह से अन्य माह में भी अल्लाह की इबादत करनी चाहिए। ताकि नमाजियों की पहचान हो सकें। हम तमाम इंसानों के पूर्वजों से गलती होने के नतीजे से ही आज तक इंसानों से गलती होती रहती है।
ईद पर खीरीबाग मेले में उमड़ी भीड़:
मऊ। ईद पर्व के मद्देनजर परंपरा के तहत जिला मुख्यालय पर खीरीबाग मुहल्ले में ईद तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी खीरीबाग मुहल्ले में मेले का आयोजन किया गया। मेला में ईद का त्योहार और अवकाश होने के चलते में लोगों की भीड़ उमड़ी रही।
मेले में अभिभावकों संग पहुंचे बच्चों ने वहां लगे झूलों, चर्खियों का जमकर लुत्फ उठाया। साथ ही मिठाइयों, शर्बतों और खिलौनों की दुकानों पर पहुंचकर ख्ररीदी की।


नमाज के बाद गरीबों को बांटी खैरात
मऊ। ईद की नमाज के दौरान लगभग हर ईदगाह पर गरीब बेसहरा लाचार मौजूद थे। नमाज के बाद ईदगाह से निकले नमाजी उन्हे खैरात और सदका देकर आगे निकले। जिले में ईद की नमाज अदा कराने के लिए जिला और पुलिस प्रशासन काफी एलर्ट था, इस दौरान हर ईदगाहों पर पुलिस के जवानों के साथ पीएसीके जवानों की तैनाती की गई थी। इस दौरान खुफिया विभाग के कर्मचारी तो सक्रिय थे ही साथ ही सिविल पुलिस के जवान भी सादे वेश में घूमते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed