{"_id":"59b034034f1c1bf17f8b46ec","slug":"educationmembers-handed-over-to-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्रों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्रों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो,मऊ
Updated Wed, 06 Sep 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन करते शिक्षामित्र।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षामित्र संयुक्त संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान मेें शिक्षामित्रों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन के जिलाध्यक्ष रामकवल यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षामित्रों के लिए अल्प मानदेय 10 हजार रुपये प्रति माह 11 माह की मंजूरी दी गई जो किसी भी दशा में स्वीकार नहीं है।
मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इसी क्रम में जंगशेर बहादुर ने कहा कि प्रदेश सरकार बार-बार संगठन को धोखे मेें रखकर वादाखिलाफी कर रही है।
विज्ञापन
जिसे हम किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं करेंगे। प्रवीण राय ने कहा कि संगठन के माध्यम से पांच बार मुख्यमंत्री तथा अपर सचिव की अध्यक्षता में बैठक कर समान कार्य समान वेतन पर शीघ्र शासनादेश जारी करने का आश्वासन दिया गया था लेकिन तानाशाही रुख अपनाते हुए दस हजार रुपये का झुनझुना दिया गया जो निंदनीय है। आंदोलन में राजकुमार यादव, हरि गोविंद, हरेंद्र यादव, प्रमिला यादव, जनक दुलारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन