{"_id":"c17507fc7b1b6d2dc2b94f7fc6737818","slug":"education-sjaange-country-teach-every-child-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘शिक्षा से देश सजाएंगे हर बच्चे को पढ़ाएंगे’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘शिक्षा से देश सजाएंगे हर बच्चे को पढ़ाएंगे’
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Sat, 21 Mar 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय विद्यालयों में शत प्रतिशत नामांकन तथा ठहराव के उद्देश्य की प्राप्ति के लिए शनिवार को नगर के स्कूली बच्चों ने स्कूल चलो रैली निकाली।
रैली को मुख्य विकास अधिकारी गिरिजेश कुमार त्यागी तथा नगर पालिकाध्यक्ष शाहीना जमाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में माडर्न पब्लिक स्कूल, दयानंद बाल विद्या मंदिर, देव पब्लिक स्कूल, पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुगलपुरा, रामपुर, चकिया, हकीकतपुरा सहित विभिन्न स्कूलों के बच्चे हाथों में स्लोगन लिखे पोस्टर, बैनर व बैंडबाजे के साथ ‘शिक्षा से देश सजाएंगे हर बच्चे को पढ़ाएंगे’ आदि नारा लगाते हुए चले।
रैली नगर के प्रमुख मार्ग से होते हुए कमला शांति विद्यालय परिसर में आकर सभा में तब्दील हो गई। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी गिरिजेश त्यागी , प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामबचन सिंह यादव ने बच्चों का दाखिला स्कूल में करवाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता योगेंद्र यादव ने कहा कि शत प्रतिशत नामांकन 31 मार्च तक पूर्ण कर लिया जाए। इस अवसर पर जिला समन्वयक गजेंद्र सिंह, हरिचंद्र, अजीत तिवारी, अमित श्रीवास्तव, नगर शिक्षा अधिकारी मंजू शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी बीरबल राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
मधुबनः फतहपुर मंडाव ब्लाक क्षेत्र के कई परिषदीय विद्यालय के बच्चों ने स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली। प्राथमिक विद्यालय उसुरी, उफरौली, उसुरी नंबर दो, पूर्व माध्यमिक विद्यालय मधुबन के छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रैली निकाली। रैली को खंड शिक्षा अधिकारी श्रवण यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इसी तरह प्राथमिक विद्यालय सिद्धाअहिलासपुर में ग्राम प्रधान बीना मल्ल ने हरी झंडी दिखाई। प्राथमिक विद्यालय नंदौर में ग्राम प्रधान गुलाइची देवी ने हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार यादव ने कहा कि शत प्रतिशत नामांकन ही हमारी प्राथमिकता है। इस मौके पर वकील सिंह, शकुंतला देवी, प्रभावती देवी आदि शामिल थे।