फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Drunken husband shoots wife, condition critical

नशे में धुत पति ने पत्नी को मारी गोली गंभीर

Sun, 07 Mar 2021 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Drunken husband shoots wife, condition critical
मधुबन। स्थानीय थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव में शनिवार की देर रात नशे में धुत पति ने पत्नी को सिर में गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी पति अपने दोस्तों के साथ भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया। यहां से महिला को जिला अस्पताल और जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

मधुबन थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी विजयशंकर तिवारी अपने दो दोस्तों के साथ अपने घर में बैठकर शराब पी रहा था। पत्नी ने जब इसका विरोध किया तो पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। पत्नी की बातों से नाराज होकर पति विजयशंकर ने तमंचे से पत्नी आशा तिवारी (46) पर फायर कर दिया। गोली आशा के सिर में लगी जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। घटना के बाद आरोपी पति और उसके दोनों दोस्त भाग निकले । फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। घायल मां को देख उसका बेटा गोलू और बेटी रोली रोने लगी। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ राजकुमार सिंह और प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे मौके पर पहुंच गए और घायल आशा को पुलिस अभिरक्षा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मंडाव में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन हालत नहीं सुधरी। इसके बाद डाक्टरों ने आशा को वाराणसी रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed