फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Drug sellers made a strategy to make the Tiranga Yatra a success

Mau News: दवा विक्रेताओं ने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने पर बनाई रणनीति

Wed, 06 Aug 2025 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Drug sellers made a strategy to make the Tiranga Yatra a success
दवा विक्रेता कल्याण समिति की बैठक अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय की अध्यक्षता में नगर के मझवारा मोड़ स्थित एक प्रतिष्ठान पर हुई। इसमें स्वतंत्रता दिवस पर निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा को सफल बनाने पर रणनीति तय की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने कहा कि पिछले साल की तरह इस बार भी स्वतंत्रता दिवस पर दवा विक्रेता कल्याण समिति घोसी के तरफ से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है, जो बड़गांव मोड़ से मझवारा मोड़ स्थित राष्ट्रपिता
विज्ञापन

महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए समाप्त होगा। यह तिरंगा यात्रा सुबह झंडा फहराने के बाद तिरंगा निकाली जाएगी। महामंत्री निर्भय कुमार पांडेय ने कहा कि हर घर तिरंगा हर हाथ तिरंगा, हम अपने सभी वीर सपूतों को नमन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव रमेश सिंह ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की शान है, इसको पाने के लिए न जाने कितनी कुर्बानियां देनी पड़ी हैं। जब तक सांस है हम सभी इस तिरंगे को झुकने नहीं देंगे क्योंकि सबसे पहले देश बाद में धर्म।

इसी के साथ-साथ और भी सभी लोगों से अपील किया जा रहा है कि वह भी इस तिरंगा यात्रा में शामिल हो कर देश की आन बान शान को बनाने में सहयोग करें। इस अवसर पर तीर्थराज सिंह, रमेश सिंह, सुनील मिश्रा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed