फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Drought relief for farmers unite

सूखा राहत के लिए किसान एकजुट

Sat, 07 May 2016 12:11 AM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
BEARU, AMAR UJALA, MAU Updated Sat, 07 May 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Drought relief for farmers unite
कलेक्ट्रेट पर विभिन्न मांगों को लेकर किसान नेता राकेश सिंह के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन करते किसान।
सूखा राहत वितरण सहित विभिन्न आठ सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर किसानों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान सैकड़ों किसानों ने सरकार से लेकर जिला प्रशासन पर  किसानों की उपेक्षा का आरोप लगाया। किसानों का कहना था कि प्रकृति तो उनके साथ बेरहमी कर ही रही है, सरकार और जिम्मेदार अधिकारी भी उनकी लगातार उपेक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन



शुक्रवार को किसान नेता राकेश सिंह के नेतृत्व में काफी संख्या में किसान कलेक्ट्रेट पर एकत्र हुए। किसान पिछले कई सीजन से पड़ रहे भीषण सूखे से बरबाद होने वाली फसलों के आई सूखा राहत राशि के वितरण में प्रशासन द्वारा उदासीनता बरतने का आरोप लगा रहे थे। 
विज्ञापन



 धरना दे रहें राकेश सिंह ने कहा कि  सूखा राहत के लिए क्रमश: साढे़ चार करोड़, ढाई करोड़ रुपये पहले ही आ गए थे और 14 अप्रैल को 59.92 करोड़ रुपये आए हैं। कुल मिलाकर सूखा राहत के लिए 66. 92 करोड़ रुपये किसानों को वितरित करने के लिए रकम आ गई है। लेकिन जिला प्रशासन अब तक उस रकम को वितरित नहीं कर रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने सूखा पीड़ित किसानों को जल्द राहत राशि वितरित करने की मांग किया। कहा कि इस रवि के सीजन में अप्रैल में ही भारी गर्मी पड़ने से गेहूं के दाने पतले हो गए हैं। लगभग 70 प्रतिशत उत्पादन कम हो गया है। गेहूं के कम उत्पादन के लिए भी किसानों को क्षतिपूर्ति बीमा कंपनी से कराने की मांग किया। भीषण गर्मी के चलते जलस्तर काफी नीचे चले जाने से फ्री बोरिंग में दिए जाने वाली पाइप को कम सो कम डेढ़ सौ फुट करने की मांग किया।  


कहा कि  क्रय केंद्रों से इच्छुक किसानों का गेहूं खरीदा जाना सुनिश्चित किया जाय। कृषि उपकरणों पर दी जाने वली सब्सिडी किसानों को दी जाय। फीडिंग के नाम पर किसानों से की जाने वाली वसूली पर रोक लगाई जाए। खराब राजकीय नलकूपों को ठीक कराने और सभी नहरों में पानी छोड़ने की मांग की गई। मांग पत्र धरना स्थल पर आकर सिटी मजिस्ट्रेट अमरनाथ राय ने लिया।



उन्होंने किसानों को सूखा राहत राशि वितरित किए जाने की जानकारी दी और कहा कि  किसान अपने बैंक खातों की फोटो कापी, खतौनी की नकल और आईडी अपने क्षेत्र के लेखपाल को दें। भूख हड़ताल पर राकेश सिंह के साथ रणधीर सिंह , राणा प्रताप सिंह परमात्मा सिंह, हरिपाल सिंह , राजवंशी हड़ताल में शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed