{"_id":"65fad3fd6f1f203f500bc6f0","slug":"drains-were-filled-and-places-was-waste-in-mau-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: दो घंटे की बारिश ने खोली निकायों की पोल, कहीं भर गईं नालियां तो कहीं बजबजाया मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: दो घंटे की बारिश ने खोली निकायों की पोल, कहीं भर गईं नालियां तो कहीं बजबजाया मलबा
Wed, 20 Mar 2024 05:48 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 20 Mar 2024 05:48 PM IST
सार
Mau News: बारिश के कारण ठंड में इजाफा तो हुई ही है साथ ही सड़कों की गंदगी ने एक बार फिर लोगों का जीना मुहाल कर दिया। इधर-उधर बिखरे कूड़े पानी से बजबजा गए। सीवर जाम हो गए। सबसे ज्यादा खराब हालत उन गलियों में हो गई जहां मलबा निकाल कर सड़क किनारे रखा हुआ था।
विज्ञापन
बारिश के बाद एक गली में रखा मलबा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ में बुधवार को सुबह से रिमझिम बारिश होती रही। लेकिन दोपहर 12 बजे से दोपहर दो बजे तक झमाझम बारिश हुई। जिसके बाद मऊ नगर पालिका के कई मुहल्लों की गलियों में पानी भर गया। वहीं, घोसी नगर पंचायत के करीमुद्दीनपुर से बड़ागांव बाजार जाने वाली सड़क पर बारिश के बाद नाली का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहता दिखा। जहां इस गंदे पानी के बीच से लोगों को निकलना मजबूरी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं, नगर पालिका मऊ की लापरवाही का हाल यह था कि उनके द्वारा बारिश के बीच निजामुद्दीनपुरा मुहल्ले के माधव होटल वाली गली में नाले की साफाई कर मलबा निकालकर सड़क किनारे रखा गया था, जहां बारिश के बाद वापस मलबा नाले में जा मिला। वहीं पूरा मलबा का कचरा बारिश से सड़क पर फैलता रहा।
विज्ञापन