फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Drain being constructed at depths ranging from 30 to 40 feet; questions raised about quality.

Mau News: कहीं 30 तो कहीं 40 फीट पर बन रहा नाला, गुणवत्ता पर उठे सवाल

Tue, 15 Sep 2026 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Drain being constructed at depths ranging from 30 to 40 feet; questions raised about quality.
नगर पंचायत घोसी में सीडीएनएस द्वारा बनाया जा रहा नाला।संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मऊ। आदर्श नगर पंचायत घोसी में जल निकासी की समस्या के समाधान के लिए करीब 31 करोड़ 40 लाख 24 हजार रुपये की लागत से कराए जा रहे सीवरेज एवं कवर्ड आरसीसी नाला निर्माण को लेकर अनियमितता का मामला प्रकाश में आया है।
निर्माण में मानकों की अनदेखी और पुराने नाले के स्थान पर निर्माण नहीं कराए जाने को लेकर सभासदों ने सवाल उठाया है।
नगर पंचायत की ओर से जनवरी 2025 में शासन को भेजे गए प्रस्ताव के बाद स्वीकृत इस परियोजना के तहत नगर के उत्तरी छोर से दक्षिणी छोर तक राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर करीब छह किलोमीटर लंबे आरसीसी नाले का निर्माण कराया जाना है।
विज्ञापन

निर्माण कार्य जून 2026 में शुरू हुआ। लोगों का आरोप है कि नाला निर्माण में कहीं 30 तो कहीं 40 फीट की दूरी रखी जा रही है। कई स्थानों पर पुराने नाले को तोड़कर उसी स्थान पर नया नाला बनाने के बजाय अलग स्थान पर निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कुछ स्थानों पर नाला टेढ़ा-तिरछा बनाए जाने से निर्माण की गुणवत्ता और तकनीकी मानकों पर भी सवाल उठने लगा है।
मनोनीत सभासद रुपेंद्र भारती, सभासद आफताब अहमद का कहना है कि करोड़ों रुपये की लागत से हो रहे नाला निर्माण तकनीकी डिजाइन के अनुरूप होना जरूरी है। लेकिन मानक को ताक पर रखकर निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

निर्माण कार्य की निष्पक्ष तकनीकी जांच कराया जाए। जांच रिपोर्ट के अनुसार जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
इस बाबतईओ अनिल कुमार का कहना है कि नाले का निर्माण सीडीएनएस कार्यदायी संस्था द्वारा कराया जा रहा है। निर्माण को लेकर कई लोगों ने मौखिक शिकायत की थी। शिकायतों के आधार पर मौके का निरीक्षण कराया गया है। निर्माण की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed