{"_id":"5ef241c18ebc3e433e4cb8b5","slug":"dr-shyama-prasad-mukherjee-remembered-on-sacrifice-day-mau-news-vns5318507140","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिदान दिवस पर याद किए गए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिदान दिवस पर याद किए गए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी
विज्ञापन
मऊ। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने बूथ नंबर एक कासिमपुर में लोक कल्याण सेवा न्यास के साथ मिलकर 101 पौधों का रोपण किया। साथ ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हर मंडल पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सच्चे अर्थों में मानवता के उपासक और सिद्धांतवादी व्यक्ति थे।डॉ. मुख़र्जी के राजनैतिक जीवन की शुरुआत सन 1929 में हुई। जब उन्होंने बंगाल विधान परिषद में प्रवेश किया किंतु कांग्रेस की नीतियों के विरोध में इन्होंने वहां से इस्तीफा दे दिया। इसके पश्चात उन्होंने स्वतंत्र प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा और चुने गए।
देश की प्रथम अंतरिम सरकार में उद्योग एवं आपूर्ति मंत्री के रूप में शामिल हुए। नेहरू और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री लियाकत अली के बीच हुए समझौते के विरोध में इन्होंने छह अप्रैल 1950 को मंत्रिमंडल से त्यागपत्र दे दिया।इसके बाद उन्होंने एक नए राजनैतिक दल की स्थापना की जो उस समय सबसे बडा विरोधी दल था। इस प्रकार अक्तूबर 1951 में भारतीय जनसंघ का उद्भव हुआ।डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 23 जून सन1953 को रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
इस अवसर पर दीनबंधु राय, संजय पांडेय, कृष्णकांत राय, सुनील यादव, अंजनी सिंह, विनोद गुप्ता, सुधीर सोनकर, मदन देववंशी, पंकज राजभर आदि शामिल रहे। इसी क्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की तरफ से नसंघ संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर हरिओम,कृष्णा शुभम गुप्ता, श्याम उपाध्याय, अभिषेक मौर्य, आयुष चौरसिया आदि उपस्थित थे।
सूरजपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की तरफ से दोहरीघाट विकास खंड क्षेत्र के रसूूूलपुर बाजार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान हरिओम शर्मा, आलेश मौर्य, राजन शर्मा, राहुल विश्वकर्मा, नीतीश शर्मा आदि शामिल रहे।
रानीपुर: भारतीय जनता पार्टी की तरफ से ब्लाक कार्यालय के सभागार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान योगेंद्रनाथ राय, अजय सिह, अवधनाथ दुबे, छेदी सिह, हरिकेश चौहान,धनई सिह, मनोज सिह, मौर्य,सुनील गोड, जितेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
मधुबन: जनसंघ के संस्थापक स्व. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि को भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। मधुबन मंडल के पांती बूथ पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष और मधुबन मंडल के प्रभारी सुनील गुप्ता ने डॉ. मुखर्जी के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला। इस दौरान महामंत्री राधेश्याम सिंह, आलोक मल्ल, चंद्रमा प्रसाद गुप्ता, गुड्डू मल्ल, राजू मद्धेशिया, चंदन मद्धेशिया आदि शामिल रहे।
दोहरीघाट: कस्बा स्थित पार्टी कार्यालय पर भाजपा युवा मोर्चा की तरफ से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष विकास वर्मा, श्रीकांत श्रीवास्तव, सुरेंद्र गुप्ता संजय चौहान, हिमांशु राय, मिंटू आदि शामिल रहे।
घोसी: घोसी नगर के विभिन्न स्थानों पर भाजपाजनों की तरफ से मंगलवार को जनसंघ के संस्थापक श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित की। भाजपा के मंडल अध्यक्ष रविंद्र उपाध्याय के कैंप कार्यालय पर श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया।इस दौरान सुनील गुप्ता, रविंद्र उपाध्याय, अतुल शर्मा, नागेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह शैलू, नवनीत चौरसिया, अनिरुद्ध सिंह, मुन्नाप्रसाद गुप्ता, उद्देश्य पांडेय, गिरिजापति राय आदि शामिल रहे।
101 पौधों का हुआ पौधरोपण
मऊ। पतंजलि युवा भारत के नेतृत्व में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर लोक कल्याण सेवा न्यास के तत्वावधान में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर रामचंद्र यादव के बागीचे में 55 आम, छह लीची, छह नीबू , 13 अमरूद , एक कटहल, 20 महोगनी का सहित 101 पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर श्रीनिवास यादव, रामराज यादव, खरगू यादव, गोपाल यादव, सदानंद यादव, फूलचंद यादव,संगीता द्विवेदी, अनिल श्रीवास्तव लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष सुशील अग्रवाल, युवा भारत राज्य प्रभारी बृज मोहन, युवा भारत जिला प्रभारी राजन वैदिक आदि शामिल रहे।