फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Dr. Sharvesh Pandey will get Mahavir Prasad Dwivedi Award

डॉ. शर्वेश पांडेय को मिलेगा महावीर प्रसाद द्विवेदी सम्मान

Sat, 08 Aug 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Dr. Sharvesh Pandey will get Mahavir Prasad Dwivedi Award
भाषाविद् डॉ. शर्वेश पाण्डेय। - फोटो : MAU
मऊ। हिन्दुस्तानी एकेडेमी यूपी, प्रयागराज की तरफ से नगर स्थित डीसीएसके पीजी कॉलेज के हिंदी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शर्वेश पांडेय को उनकी कृति ‘हिंदी भाषा के आयाम’ पुस्तक पर दो लाख रुपये का महावीर प्रसाद द्विवेदी सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश के मुुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी दिनों में प्रशस्ति पत्र तथा चेक प्रदान कर सम्मानित करेंगे। इससे जिले में हर्ष का माहौल है। साथ ही बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन

नगर स्थित डीसीएसके पीजी कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शर्वेश पांडेय ने कई पुस्तकें लिखी हैं। जिनमें कहानी सुधा (बीए भाग दो), प्राचीन काव्य (बीएभाग एक), प्राचीन काव्य (एमए भाग एक), मेड बाई इंडिया, पं. दीनदयाल उपाध्याय और प्रजातंत्र आदि है। हिंदुस्तानी एकेडमी की तरफ से ‘हिंदी भाषा के आयाम’ को पुरस्कार के लिए चुना गया है। यह महावीर प्रसाद द्विवेदी पुरस्कार मूलत: हिंदी भाषा में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया जाता है। सम्मान के लिए चयनित होने पर कालेज के प्राचार्य डॉ. एके मिश्र, डॉ. सीपी राय, डॉ. बाबूलाल आदि ने बधाई दी है। उधर सम्मान के लिए चयनित होने पर स्वदेशी जागरण मंच के पदाधिकारियों ने अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर रविश तिवारी, पंकज तिवारी, प्रदीप राव, डॉ. प्रशांत पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed