फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Download Arogya Setu App, Principal

आरोग्य सेत़ु एप डाउनलोड कराएं प्रधानाचार्य

Sat, 25 Apr 2020 07:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
Download Arogya Setu App, Principal
मऊ। कोराना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए तैयार आरोग्य सेतु एप माध्यमिक स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों, शिक्षकों तथा अभिभावकों के लिए अनिवार्य हो गया है। प्रधानाचार्यों को विद्यालयों में तैनात शिक्षकों, पढ़ने वाले बच्चों एवं उनके अभिभावकों को मोबाइल पर आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराना होगा। इसकी शत-प्रतिशत रिपोर्टिगिं करनी होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिले के सभी प्रधानाचार्यों को इस आशय का पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

जिले में 10 राजकीय विद्यालय, 67 सहायता प्राप्त तथा 434 वित्तविहीन माध्यमिक कॉलेज हैं। लॉकडाउन के चलते स्कूल व कॉलेज बंद चल रहे हैं। लोग घरों में कैद है। जिला प्रशासन लॉकडाउन के नियमों को लेकर सख्त है। सोशल डिस्टेंसिंग पर जोर दिया जा रहा है। ताकि इसका संक्रमण न फैल सके। कोरोना पाजिटिव मरीजों से आगाह करने के लिए सरकार ने आरोग्य सेतु एप लांच किया है। लॉकडाउन के दौरान सभी को इस एप से जुड़ने की अपील की जा रही है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने माध्यमिक विद्यालयों में तैनात शिक्षकों, बच्चों एवं अभिभावकों को आरोग्य सेतु एप डाउन लोड कराना अनिवार्य कर दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने जिले के सभी राजकीय, सहायता प्राप्त, वित्तवहीन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को एप डाउनलोड कराने का निर्देश दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि अधिक से अधिक लोगों से आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराने के लिए जिले के समस्त कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed