{"_id":"67d2dd0ea0cfce2eec0412ab","slug":"don-t-worry-about-medical-facilities-on-holi-hospitals-have-been-alerted-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News : होली पर चिकित्सा सुविधा को लेकर परेशान न हों, अस्पतालों को अलर्ट किया गया, जानिए क्या हैं इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News : होली पर चिकित्सा सुविधा को लेकर परेशान न हों, अस्पतालों को अलर्ट किया गया, जानिए क्या हैं इंतजाम
Thu, 13 Mar 2025 06:56 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 13 Mar 2025 06:56 PM IST
सार
होली के मद्देनजर चिकित्सा सुविधा को लेकर अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया 50 चिकित्सक बड़े अस्पताल पर आकस्मिक सुविधा को लेकर मुस्तैद रहेंगे। इसके साथ ही बैकअप प्लान के तहत 30 डाक्टर ऑनकाल ड्यूटी पर रहेंगे। सभी नोडल अधिकारी ड्यूटी की मानीटरिंग करेंगे।
विज्ञापन
मऊ का जिला अस्पताल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
होली पर स्वास्थ्य विभाग अर्लट है। इसको लेकर जिला अस्पताल, महिला जिला अस्पताल के अलावा 10 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के 50 डाक्टर शुक्रवार को ड्यूटी पर रहेंगे। इसके अलावा 30 डाक्टरों को ऑनकाल बैकअप के तौर पर मौजूद रहेंगे। वहीं एंबुलेंस कर्मियों को भी स्वास्थ्य विभाग ने हिदायत दी है।
विज्ञापन
इससे पहले इमरजेंसी में सभी दवाइयों के साथ नोडल अधिकारियों को हर बड़ी छोटी घटनाओं को लेकर खुद मानीटरिंग करने के निर्देश सीएमओ ने दिए हैं।होली के त्योहार को लेकर जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में तैनात चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।
विज्ञापन
जिलाधिकारी के निर्देश पर सीएमओ ने जिला अस्पताल, महिला अस्पताल के साथ दस सीएचसी और 40 पीएचसी को अलर्ट कर रखा है।24 घंटे आकस्मिक सेवाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ डॉ. राहुल सिंह ने बताया कि 13 मार्च को होलिका दहन और 14 मार्च को होली पर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया है।
विज्ञापन
बताया कि सभी अस्पतालों में 13 और 14 मार्च को आकस्मिक सेवाएं 24 घंटे सुदृढ़ रखने की योजना तैयार की जा चुकी है। वहीं इस दौरान 30 से ज्यादा एंबुलेंस को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।