{"_id":"61719dff058331662c63d08c","slug":"don-t-get-confused-in-statistics-tell-where-is-the-employment-mau-news-vns618490668","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंकड़ों में मत उलझाओ, रोजगार कहां है यह बतलाओ : राकेश सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंकड़ों में मत उलझाओ, रोजगार कहां है यह बतलाओ : राकेश सिंह
विज्ञापन
मऊ। उत्तर प्रदेश छात्र-युवा रोजगार अधिकार मोर्चा के प्रदेश व्यापी अभियान के तहत बृहस्पतिवार को राहुल सांकृत्यायन सृजन पीठ में युवा रोजगार अधिकार सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में रोजगार के अधिकार को मौलिक अधिकार में शामिल करने की मांग की गई। इस मौके पर इंकलाबी नौजवान सभा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि आज देश एक साथ कई चुनौतियों का सामना कर रहा है।
केंद्र की सरकार जिस लोक लुभावने वादे और नारे के साथ सत्ता में आई थी उसके उलट काम कर रही है। आज देश बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, बदहाल स्वास्थ्य, शिक्षा और खत्म होते लोकतंत्र से जूझ रहा है। कहा कि आंकड़ों में मत उलझाओ, रोजगार कहां है यह बतलाओ। केंद्र सरकार की नौजवान विरोधी, जन विरोधी नीतियों को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार कई कदम आगे बढ़कर लागू कर रही है। नौजवानों को रोजगार देने में पूरी तरह से विफल होने के बावजूद रोजगार देने का दिखावा किया जा रहा है। नौकरी का प्रमाण पत्र बांटने को राजकीय आयोजन बना दिया गया है। अभिनव कदम के संपादक और साहित्यकार जयप्रकाश धूमकेतु ने कहा कि उत्तर प्रदेश में तेजी से दलितों अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर हमले हो रहे हैं। कानून का राज कायम करने के नाम पर लोकतांत्रिक आवाजों को कुचलने की कोशिश हो रही है। उत्तर प्रदेश के अंदर कमिश्नरी सिस्टम पुलिसिया राज को कायम करने की ही कोशिश है। जिसमें लोकतंत्र की बात बेमानी हो जाएगी। उत्तर प्रदेश छात्र-युवा रोजगार अधिकार मोर्चा के शैलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जनता की आवाज बनने की बजाय विपक्ष लाचार नजर आ रहा है। सम्मेलन में प्रमुख रूप से डॉ. त्रिभुवन शर्मा, शैलेंद्र कुमार, इसरार रजा, अजमल, अरविंद, आमिर, बृकेश यादव, सोनू, बबलू राजभर, हरिंद्र, धीरज, महेंद्र, साधु यादव, प्रदुम्न यादव, जंग बहादुर, बसंत कुमार आदि रहे।