{"_id":"5eda6e208ebc3e90896a2e55","slug":"doctor-of-azamgarh-got-positive-in-mau-mau-news-vns5285377149","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ का डाक्टर मऊ में मिला पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ का डाक्टर मऊ में मिला पॉजिटिव
विज्ञापन
मऊ/कोपागंज। जिले में शुक्रवार को सुबह आई 108 प्रवासियों की रिपोर्ट निगेटिव मिलने से प्रशासन तथा स्वास्थ्य महकमे ने राहत की सांस ली थी। लेकिन दोपहर में आजमगढ़ से आए पत्र में पता चला कि मऊ निवासी और आजमगढ़ के जीयनपुर सीएचसी पर तैनात डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव मिला। पॉजिटिव मिले डॉक्टर को आजमगढ़ से आई एंबुलेंस ले गई। साथ ही चंदनपुरा मुहल्ले को हॉट स्पॉट बनाया गया। सीएमओ ने कहा कि डॉक्टर जिले के कोपागंज में रहते हैं लेकिन उनकी नियुक्ति आजमगढ के जीयनपुर सीएचसी में है। उन्होंने कहा कि मऊ जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 52 है। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 39 है। प्रशासन ने चंदनपुरा मुहल्ले को हॉटस्पॉट बनाकर डॉक्टर के संपर्क में रहने वाले पांच लोगों को क्वारंटीन सेंटर भेजा।
कोपागंज सीएचसी प्रभारी डॉ. आरके झा ने बताया कि आजमगढ़ से आई रिपोर्ट में कोपागंज के चंदनपुरा निवासी 32 वर्षीय चिकित्सक भी पॉजीटिव मिले है। बताया कि चिकित्सक वर्तमान में आजमगढ़ के जीयनपुर सीएचसी में पदस्थ है। बोले कि जिस समय डॉक्टर की रिपोर्ट आई, डॉक्टर अपने आवास पर रूके हुए थे। इस पर प्रशासन ने चंदनपुरा को हॉटस्पॉट बनाते हुए आजमगढ़ से आई एंबुलेंस से आजमगढ़ मेडिकल कॉलेज रवाना किया। जिले में शुक्रवार को एक ओर कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद मरीजों की संख्या 52 तक पहुंच गई है। इसमें 12 मरीज उपचार के बाद ठीक होकर घर लौट चुके है, जबकि वृद्ध मरीज की मौत के बाद रिपोर्ट आई थी। इससे पहले सुबह आई 108 रिपोर्ट में सभी के निगेटिव मिलने से प्रशासन तथा स्वास्थ्य महकमा ने काफी हद तक राहत की सांस ली।
चंदनपुरा बना कोपागंज का दूसरा हॉटस्पॉट
कोपागंज। कस्बे के चंदनपुरा निवासी चिकित्सक के पॉजीटिव मिलने के बाद जिला प्रशासन द्वारा चंदनपुरा को जिले का 26 हॉटस्पॉट घोषित कर दिया। कोपागंज ब्लाक में चंदनपुरा दूसरा हॉटस्पॉट क्षेत्र होगा। इससे पहले जिला का पहला मरीज 19 अप्रैल को कस्बे के दोस्तपुरा में मिला था। जहां बीते 17 मई को 28 दिन की समय अवधी पूरा होने के बाद हॉटस्पॉट खत्म किया गया था।