{"_id":"6030aa3f8ebc3ee97b529bcf","slug":"doctor-got-threatening-of-consequences-for-not-giving-extortion-in-phone-in-mau-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बदमाशों ने चिकित्सक को फोन कर मांगी रंगदारी, पैसा न देने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बदमाशों ने चिकित्सक को फोन कर मांगी रंगदारी, पैसा न देने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी
Sat, 20 Feb 2021 01:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 20 Feb 2021 01:06 PM IST
विज्ञापन
threat call
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में शुक्रवार रात एक चिकित्सक से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने डॉक्टर को पांच लाख न देने पर अंजाम भुगतने का अल्टीमेटम दिया। डॉक्टर मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत वलीदपुर मोहल्ले के नारा मोहल्ला में क्लीनिक चलाते हैं।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के अनुसार, रानीपुर थाना क्षेत्र के भूसुआ गांव निवासी सुरेंद्र यादव नगर पंचायत वलीदपुर में क्लीनिक चलाते हैं। शुक्रवार रात लगभग 9 बजे जब वह मरीज देख रहे थे, तभी उनके मोबाइल पर अज्ञात बदमाशों ने फोन कर उनसे पांच लाख रुपये रंगदारी मांगी।
विज्ञापन
फोन करने वाले ने रुपया न देने पर अंजाम भुगतने का अल्टीमेटम दिया। फोन कॉल आने के बाद घबराए चिकित्सक पहले अपने कुछ परिचितों को इसकी सूचना दी। डॉक्टर परिचितों के साथ मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पहुंच गए, जहां उन्होंने घटना के बारे में पुलिस को सूचना। साथ ही धमकाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में छानबीन शुरू कर दी है। चिकित्सक ने ढ़ी गई तहरीर में किसी को आरोपित नहीं किया है। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली प्रभारी नीरज पाठक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।