फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Do not operate the vehicle under the influence

नशे का खामियाजा भुगत रहे वाहन चालक

Mon, 27 Jun 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Mon, 27 Jun 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Do not operate the vehicle under the influence
रैली
अंतराष्ट्रीय एंटी ड्रग दिवस पर यातायात पुलिस ने रविवार को रैली निकाली। रैली में विभिन्न संगठनों ने भागेदारी की। रैली को गाजीपुर तिराहा से अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरूक करते हुए कहा गया कि नशा करने का सबसे ज्‍यादा खामियाजा सबसे ज्यादा वाहन चाचक ही भुगतते हैं।
विज्ञापन



हरी झंडी दिखाने के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए भी पुलिस तत्पर है और आए दिन प्रयास हो रहे हैं। कहा कि नशा का खामियाजा सबसे अधिक वाहन चालकों को भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन



इसके लिए यातायात पुलिस चालकों को नशा उन्मूलन के लिए समय समय पर जांच भी कराकर उनके विरुद्ध कार्रवाई भी करती है। कहा कि नशा समाज का कोढ़ है। इसके रोकथाम के लिए समाज के हर व्यक्ति को जागरुक होना पड़ेगा। शारदा नारायण हास्पिटल के चिकित्सक डा. संजय सिंह ने कहा कि नशा कैंसर सिहित विभिन्न बीमारियों को दावत देने के समान है।
विज्ञापन
विज्ञापन




नशा के बिना स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहकर अच्छा जीवन जीया जा सकता है। गाजीपुर  तिराहा से निकली रैली नगर के आजमगढ़ मोड़, रोडवेज तक भ्रमण की। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से इस  यातायात प्रभारी  महेंद्र सिंह ,  आटो संघ के अध्यक्ष जेपी तिवारी आदि   उपस्थित रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed