फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   DM view of Holly SP route march

होली के मद्देनजर डीएम एसपी का रूट मार्च

Wed, 04 Mar 2015 10:54 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Wed, 04 Mar 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
DM view of Holly SP route march
होली के मद्देनजर बुधवार को शहर कोतवाली से जिलाधिकारी चंद्रकांत पांडेय और पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ शहर में रूट मार्च किया। इस दौरान आरएएफ, पीएसी और पुलिस के जवान मौजूद रहे। शुक्रवार को होली का त्यौहार होने के चलते जिला और पुलिस प्रशासन काफी सुरक्षा को लेकर काफी गंभीर है।
विज्ञापन

होली और होलिका पर किसी भी परिस्थिति से निबटने और हालात पर नजर रखने के लिए बुधवार की शाम डीएम चंद्रकांत पांडेय और एसपी अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व मे रूट मार्च निकाला गया। रूट मार्च सिंधी कालोनी, रौजा, सदर चौक, गोला बाजार, सदर बाजार, संस्कृत पाठशाला, आर्यसमाज, औरंगाबाद, मिर्जाहादीपुरा, होते हुए डोमनपुरा तक गया। रूट मार्च के दौरान आला अधिकारियों ने शहर के मस्जिद और संवेदनशील स्थानों को रुक कर देखा और अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को निर्देशित भी किया। इस दौरान अधिकारियों के छोटे वाहन भी उनके पीछे सायरन बजाकर चल रहे थे। डोमनपुरा से रूटमार्च वापस  शहर कोतवाली लौटा।
विज्ञापन

इसमें मुख्य रुप से अपर जिलाधिकारी समीर वर्मा, एएसपी सुनील कुमार सिंह, सीओ सिटी अशोक कुमार यादव, शहर कोतवाल देवेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष दक्षिणटोला केएम पांडेय, थानाध्यक्ष कोपागंज देवेंद्र सिंह, आदि मौजूद रहे। उधर, मुहम्मदाबाद गोहना में कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा, खैराबाद, वलीदपुर अतरारी आदि गांवों पुलिस व आरएफ जवानों ने फ्लैग मार्च किया। अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में मुहम्मदाबाद गोहना सर्किल क्षेत्र के तीनों थाना रानीपुर, चिरैयाकोट व मुहम्मदाबाद गोहना थाना के पुलिसकर्मी व आरएफ जवानों ने क्षेत्र में भ्रमण किया और लोगों होली शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का संदेश दिया। इस दौरान थानाध्यक्ष रानीपुर, चिरैयाकोट, मुहम्मदाबाद गोहना की पुलिस भी साथ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed