{"_id":"6431a3a87944b0e2f9065a97","slug":"dm-sp-heard-the-problems-of-the-complainants-in-the-police-station-mau-news-c-20-1-145006-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: डीएम, एसपी ने थाने में सुनी फरियादियों की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: डीएम, एसपी ने थाने में सुनी फरियादियों की समस्या
विज्ञापन
जिलाधिकारी अरुण कुमार तथा पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय के नेतृत्व में थाना समाधान दिवस पर थाना कोपागंज में जन सुनवाई में फरियादियों की फरियाद सुनी गई। मौके पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर सभी शिकायतों के निस्तारण का निर्देश दिया। कुछ मामलों में पुलिस एवं लेखपाल की संयुक्त टीम को तत्काल निस्तारण के लिए रवाना किया गया। जन सुनवाई के दौरान अधिकतर मामले राजस्व से जुड़े रहे। जिनके तत्काल निस्तारण के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित क्षेत्र के लेखपालों को पुलिस के साथ मौके पर जाकर निस्तारित करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने सभी लेखपालों तथा पुलिस को संयुक्त टीम बनाकर थानों पर आने वाली राजस्व एवं अन्य सभी शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण का निर्देश दिया। शिकायतकर्ताओं में प्रमुख रूप से चंद्रपति छपरा, ब्रजबिहारी पांडेय, उर्मिला सिंह ने शिकायती पत्र दिया। इस अवसर पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अशोक यादव, क्षेत्राधिकारी घोसी सहित संबंधित थाने के सभी अधिकारी एवं क्षेत्र के सभी लेखपाल मौके पर उपस्थित थे।
62 के सापेक्ष चार मामलों का हुआ निस्तारण
मऊ। जिले के समस्त थानों पर आयोजित समाधान दिवस में कुल 62 मामले आए। जिसमें चार मामले का ही निस्तारण हो सका। शेष मामलों को समयबद्ध तथा गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए निर्देश दिया गया। थानों पर आयोजित समाधान दिवस पर आए मामलों पर नजर डाली जाए तो थाना चिरैयाकोट में दो के सापेक्ष शून्य, दक्षिणटोला में एक के सापेक्ष शून्य, दोहरीघाट में चार मामले आए। जिसमें एक मामले का निस्तारण हो सका। घोसी में पांच के सापेक्ष शून्य, हलधरपुर में 14 केेेे सापेक्ष दो मामलों का निस्तारण किया गया। कोपागंज में 06 के सापेक्ष एक मामले का निस्तारण हो सका। कोतवाली में 11 के सापेक्ष शून्य, मधुबन में पांच के सापेक्ष शून्य, मुहम्मदाबादगोहना में 11 के सापेक्ष शून्य, रानीपुर में आठ के सापेक्ष एक, सरायलखंसी में 10 के सापेेक्ष शून्य तथा रामपुर में एक मामला आया। निस्तारित नहीं हो सका।