फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   DM honored three entrepreneurs

तीन उद्यमियों को डीएम ने किया सम्मानित

Fri, 03 Jun 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
DM honored three entrepreneurs
कलेक्ट्रेट सभागार में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 3.0 के लाइव प्रसारण के दौरान महिला उद्यमी को स्मृत - फोटो : MAU
मऊ। प्रदेश सरकार की तरफ से लखनऊ में आयोजित इन्वेस्टर्स समिट ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अरुण कुमार ने उद्यमियों के साथ देखा। जनपद स्तर पर जहां ओडीओपी के तीन उद्यमियों को जिलाधिकारी ने सम्मानित किया तो वहीं राजधानी लखनऊ में हुई सेरेमनी में जनपद से एक निवेशक का सम्मान हुआ। लखनऊ में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 3.0 में जिले में तीन करोड़ से अधिक के सोलर पावर प्लांट में निवेश करने वाले उद्यमी पी चौधरी शामिल हुए। जहां प्रदेश सरकार की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया। वहीं जनपद में तीन करोड़ से कम निवेश करने वाले तीन उद्यमियों हरिशंकर मौर्य (बेकरी इंडस्ट्री) पूनम देवी (इंब्रॉइडरी) तथा अरविंद राय को ऑक्सीजन प्लांट में निवेश करने के लिए जिलाधिकारी ने स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। परियोजनाओं में सोलर पावर प्लांट कृषि, आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स, एमएसएमई, विनिर्माण, ऊर्जा, फार्मा, पर्यटन, रक्षा, एयरोस्पेस, हथकरघा तथा कपड़ा आदि जैसे सेक्टर शामिल हैं। लाइव प्रसारण में इस मौके पर प्रधानमंत्री के संबोधन में यूपी की युवा शक्ति में नए सपनों को पूरा करने की सामर्थ्य करने की बात कही गई। है। पीएम ने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से आगे बढ़ रही अर्थव्यवस्थाओं में से है। यहां व्यापार कानूनों में सुधार हुआ है, इससे व्यापारियों के बीच यूपी को लेकर भरोसा पैदा हुआ है। यहां व्यापार और निवेश के लिए अलग माहौल बना है। मुख्यमंत्री योग आदित्यनाथ ने कहा कि बेरोजगारी की दर में भी भारी गिरावट आई है। ईज आफ डूइंग बिजनेस में उत्तर प्रदेश भारत में 12 स्थानों की छलांग लगाकर वर्तमान में नंबर दो पर पहुंच गया है। लाइव प्रसारण देख रहे लोगों में मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा, उपायुक्त उद्योग राजेश रोमन, सहायक आयुक्त सगीर अहमद सहित जनपद के कई उद्यमी उपस्थित रहे।

:लेक्ट्रेट सभागार में लखनऊ में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 3.0 का लाइव प्रसारण देखते डीएम और अ?

:लेक्ट्रेट सभागार में लखनऊ में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 3.0 का लाइव प्रसारण देखते डीएम और अ?- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed