फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   DM gave instructions to solve the problems related to polling booths

डीएम ने दिये पोलिंग बूथों से जुड़ी समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश

Sun, 16 Jan 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
DM gave instructions to solve the problems related to polling booths
मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 की तैयारियों एवं शांति व्यवस्था की बैठक शनिवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। जिलाधिकारी ने समस्त क्षेत्राधिकारी, सभी उप जिलाधिकारी एवं सभी थानाध्यक्षों से शांति व्यवस्था तथा तहसीलों के अंतर्गत आने वाले बूथों की जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारी और थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया कि अपने संबंधित बूथों का सही तरीके से जांच कर लें जिससे कि बूथों से जुड़ी सभी प्रकार की समस्याओं का निकारण समय से करें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में जो बूथ संवेदनशील है तो उसके कारणों का पता लगाकर उसके निस्तारण हर हाल में किया जाना है। उन्होंने समस्त उप जिला अधिकारी को निर्देश दिए कि तहसीलदार एवं पुलिस का सहयोग लेकर अपने क्षेत्र के बूथों का भौतिक सत्यापन कर लें, जिससे मूलभूत आवश्यकताओं की जानकारी मिल सके। कमी मिलने पर उसका तत्काल निस्तारण करा ले। जनपद में 35,000 से ज्यादा चालान रिपोर्ट की गई है। जिसमें 50 प्रतिशत से कम लोगों को नोटिस भेजे जाने पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई। साथ ही निर्देश दिए कि तीन दिन के अंदर शत-प्रतिशत नोटिस अवश्य भेजें।
विज्ञापन

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने समस्त क्षेत्राधिकारी एवं सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया कि अपने संबंधित बूथों के अंतर्गत ऐसे व्यक्तियों का लिस्ट बना लें जिनके द्वारा पिछले चुनावों या अन्य किसी मामलो में विवादित रहे हो। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे व्यक्तियों की सूची बना लें जिनका मामला जनपद स्तर पर जिला अधिकारी एवं अपर जिला अधिकारी के कोर्ट में चल रहा हो। उन्हें आवश्यकता पड़ने पर जिला बदर की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने आबकारी अधिकारी पुलिस को निर्देशित किया कि जनपद में किसी स्थान पर अवैध एवं मिलावटी तथा नकली शराब बेचे जाने की जानकारी प्राप्त कर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करें। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुशील घुले, अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी भानु प्रताप सिंह , नगर मजिस्ट्रेट त्रिभुवन के साथ सभी उपजिलाधिकारी, सभी क्षेत्राधिकारी तथा सभी थानाध्यक्ष उपस्थित रहे।

डीएम ने किया चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल नहर का औचक निरीक्षण
दोहरीघाट।जिलाधिकारी अरुण कुमार ने रविवार को चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल नहर का औचक निरीक्षण किया।इस दौरान चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल नहर को सुचारू रूप से चलाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। कहा कि नहर को पूरी क्षमता के साथ चलाया जाए। सभी माइनरों में टेल तक पानी पहुंचना चाहिए।अगर कहीं से भी किसानों ने माइनर में पानी न होने की शिकायत की तो कार्यवाही तय है।इसके बाद जिलाधिकारी दोहरीघाट कस्बा स्थित गौरीशंकरघाट पहुंचे। वहां पर मंदिरों का जायजा लिया।वहीं मुक्तिधाम पर पहुंचकर कटान परियोजनाओं तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।इस दौरान एसडीएम घोसी सुरेश कुमार, एसएसआई बेचू प्रसाद सहित राजस्व कर्मी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed