फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   DM furious after seeing the chaos in the cow shelter

गो आश्रय स्थल में अव्यवस्था देख भड़के डीएम

Tue, 03 May 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
DM furious after seeing the chaos in the cow shelter
रतनपुरा ब्लाक के कुड़वा स्थित गो आश्रय स्थल का निरीक्षण करते जिलारधिकारी अरूण कुमार।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के कुड़वा स्थित गो आश्रय स्थल का जिलाधिकारी अरुण कुमार ने सोमवार को निरीक्षण किया। वहां पर भारी अव्यवस्था देख जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था के प्रमुख को फटकार लगाते हुए तत्काल सुधार लाने का निर्देश दिया। आश्रय स्थल में अधिक पशुओं की संख्या दिखाने पर भड़के और कार्यदायी संस्था से रिकवरी करने की बात कही। कार्यदायी संस्था के रिकॉर्ड में गो आश्रय स्थल में 140 पशुओं की संख्या दर्ज है। डीएम ने गणना कराई तो मौके पर 116 पशु ही पाए गए। उन्होंने कार्यदायी संस्था के प्रमुख को फटकारा औरखंड विकास अधिकारी को अधिक संख्या के लिए जारी धनराशि के वसूली का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने परिसर के बाउंड्री के किनारे छायादार पौधा लगाने का भी निर्देश दिया। पशुओं के बांधने की व्यवस्था न होने पर एवं स्टॉक में पर्याप्त मात्रा में चारे की व्यवस्था न होने पर भी जिलाधिकारी ने इसे तत्काल ठीक कराने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित ग्राम सभा के ग्राम प्रधान को पशुओं के लिए ग्राम सभा की जमीन पर हरे चारे की व्यवस्था करने को कहा। बीमार पड़े पशुओं के इलाज की तत्काल व्यवस्था कराने एवं एक पशु की तबियत ज्यादा खराब होने पर उसे अस्पताल भेजने का निर्देश मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को दिया। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को कार्यदायी संस्था की वित्तीय अनियमितता की जांच करने एवं गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित संस्था के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने को भी कहा। कहा कि व्यवस्था में सुधार नहीं करती है तो संविदा रद्द कर दें। परिसर के पास स्थित पंचायत भवन का निर्माण कार्य पूर्ण न होने पर उन्होंने संबंधित ग्राम विकास अधिकारी को 10 दिन में निर्माण कार्य पूरा करने को कहा। निरीक्षण के दौरान जिला खाद्य विपणन अधिकारी विपुल सिन्हा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, तहसीलदार सदर संजीव कुमार यादव, खंड पशु चिकित्सा अधिकारी रतनपुरा, कार्यदायी संस्था के प्रमुख एवं ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed