{"_id":"678951b5d1deaf0f4606ec8f","slug":"dm-expressed-displeasure-over-decline-in-grades-of-post-tenth-scholarship-scheme-mau-news-c-295-1-svns1028-123006-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के ग्रेड में गिरावट आने पर डीएम ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के ग्रेड में गिरावट आने पर डीएम ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
मऊ। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में सीएम डैश बोर्ड पर आधारित विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक कैंप कार्यालय पर हुई।बैठक के दौरान जिला अधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान कई विभागों से संचालित योजनाओं में गत माह के सापेक्ष ग्रेड में गिरावट आने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
समाज कल्याण, दिव्यांग और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से संचालित दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना में ब्लॉक, तहसील और संस्था स्तर पर लंबित आवेदनों के कारण इन विभागों से संचालित योजनाओं की प्रगति में गिरावट पाई गई। जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित अधिकारियों को तहसील, ब्लाॅक एवं संस्थाओं से समन्वय स्थापित कर अंतिम तिथि के पूर्व समस्त आवेदनों का निस्तारण करने का निर्देश दिया। इस माह जारी रैंकिंग में निर्माण कार्यों में भौतिक प्रगति के साथ ही साथ वित्तीय प्रगति का भी आकलन कर रैंकिंग जारी करने के कारण भी संबंधित कार्यदायी संस्थाओं से संचालित योजनाओं की रैंकिंग खराब हुई है। स्वच्छ भारत मिशन फेज 2 में भी रैंकिंग में गिरावट पर उन्होंने इस माह इसे ठीक करने के निर्देश दिए। बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान मध्याह्न भोजन योजना में छात्र उपस्थिति में दिसंबर माह में गिरावट को देखते हुए उन्होंने बेसिक शिक्षा के संबंधित अधिकारी को इसमें सुधार लाने को कहा। इसके अलावा पोर्टल पर बिना स्वीकृति के अवकाश पर जाने पर उन्होंने संबंधित अध्यापकों का वेतन काटने के भी निर्देश दिए। समाज कल्याण विभाग द्वारा सामूहिक विवाह के आयोजन की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने शीघ्र ही लक्ष्य के सापेक्ष सामूहिक विवाह करने के निर्देश समाज कल्याण अधिकारी को दिया। इसी प्रकार लोक शिकायतों में भी जनपद का सी ग्रेड पाए जाने पर उन्होंने विलंबित परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने को कहा। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर सहित समस्त संबंधित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।