फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Diwansh president, elected General Secretary Sonu

दीवांश अध्यक्ष, सोनू महामंत्री निर्वाचित

Sat, 22 Oct 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला/ मऊ Updated Sat, 22 Oct 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
Diwansh president, elected General Secretary Sonu
Diwansh president, elected General Secretary Sonu
कस्बा के संत गणिनाथ राजकीय पीजी कॉलेज में शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच छात्रसंघ का चुनाव संपन्न हुआ। नामांकित 2725 में से 1520 छात्र-छात्राओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। देर शाम संपन्न हुई मतगणना के बाद दीवांश यादव को अध्यक्ष और सोनू यादव को महामंत्री निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।संत गणिनाथ राजकीय पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में कॉलेज परिसर में सुबह से गहमागहमी रही।
विज्ञापन


सुबह आठ बजे से अपराह्न एक बजे तक हुए मतदान के दौरान कॉलेज में कुल पंजीकृत 2725 में से 1520 छात्र-छात्राओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अपराह्न दो बजे से मतगणना शुरू हुई और तीन बजे समस्त परिणाम घोषित कर दिए गए। मतगणना में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी दीवांश यादव ने सर्वाधिक 818 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मोहम्मद हाशिम को 537 मतों के भारी अंतर से पराजित किया। हाशिम को 281 मत ही प्राप्त हुए।
विज्ञापन


अध्यक्ष पद के अन्य प्रत्याशियों में दुर्गेंद्र यादव को 199, राकेश कुमार यादव को 24, राकेश यादव को 130 और विनय गुप्ता को मात्र 36 वोट ही मिले। उपाघ्यक्ष पद पर विशाल कुमार मद्धेेशिया ने 566 मत प्राप्त कर मंदीप चैहान को 170 मतों से पराजित किया। मंदीप को 396 मत मिले। इसके अलावा अन्य प्रत्याशियों में अजीत दूबे को 295 और रविचंद यादव को 229 मत प्राप्त हुए। महामंत्री पद के लिए 846 मत पाने वाले सोनू यादव ने गोविंद कुमार को 470 मतों के अंतर से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महामंत्री पद के लिए गोविंद कुमार को 376 व मुहम्मद आजम शेख को 278 मत मिले। पुस्तकालय मंत्री पद के लिए सीधे मुकाबला में राजू गुप्ता ने 818 वोट पाकर एक मात्र प्रतिद्वद्वी योगेश यादव को 161 मतों के अंतर से पराजित किया। योगेश को 657 मत प्राप्त हुए। परिणाम के बाद चारों निर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मुहम्मदाबाद, चिरैयाकोट, रानीपुर, कोपागंज आदि थाना क्षेत्रों के एसओ के अलावा क्षेत्राधिकारी व उपजिलाधिकारी की देखरेख में पुलिसकर्मी व्यवस्था में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed