फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   District Women's Hospital in Kayakalp Yojana

कायाकल्प योजना में जिला महिला अस्पताल मंडल में प्रथम

Fri, 18 Feb 2022 09:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 09:53 PM IST
विज्ञापन
District Women's Hospital in Kayakalp Yojana
नगर के बालनिकेतन स्थित जिला महिला अस्पताल का मुख्य भवन।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। कायाकल्प योजना 2021-22 के मूल्यांकन में जिला महिला अस्पताल ने आजमगढ़ मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। योजना के तहत सात मानकों पर तीन चरणों में महिला अस्पताल का भौतिक सत्यापन हुआ था। जिसमें पूरे प्रदेश में 76 सरकारी अस्पतालों में महिला जिला अस्पताल 13 वें स्थान पर रहा। योजना के तहत उसे तीन लाख 40 हजार रुपये का नकद पुरस्कार मिला है। अस्पताल लगातार दूसरी बार मंडल में प्रथम स्थान पर रहा। वहीं जिला अस्पताल 75 वें स्थान पर रहा। इस उपलब्धी से महिला अस्पताल के समस्त डाक्टर तथा स्वास्थ्यकर्मियों में खुशी का माहौल है। जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. चंद्रा सिन्हा ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर उपचार और स्वस्थ वातावरण मिले, इसके लिए केंद्र सरकार कायाकल्प योजना चला रही है। कायाकल्प योजना 2021-22 के तहत जिला महिला अस्पताल का पहले मंडल की टीम ने सत्यापन किया। इसके बाद प्रदेश तथा तीसरे चरण में केंद्र की टीम ने निर्धारित मानकों पर वीडियो वर्चुअल से भौतिक सत्यापन किया था। परिणाम कुछ दिन पहले जारी किया गया। इसमें जिला महिला अस्पताल ने 87.50 रेटिंग पाकर आजमगढ़ मंडल में प्रथम स्थान तो पूरे प्रदेश में 13वां स्थान प्राप्त किया। बीते वर्ष अस्पताल की रेटिंग 80.79 रेटिंग थी, जो कि इस वर्ष सात फीसदी बढ़कर 87 तक पहुंच गई। क्वालिटी मैनेजर डॉ. मिथिलेश ने बताया कि 2018 में मूल्यांकन में महिला जिला अस्पताल फिसड्डी हो गया था। लेकिन इसके बाद व्यवस्था सुधारने के बाद तीन वर्षों से जिला अस्पताल मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त कर रहा है।
विज्ञापन

वहीं जिला अस्पताल भी पहली बार कायाकल्प योजना में शामिल होने में सफल रहा, लेकिन 76 अस्पताल में 75.23 रेटिंग पाकर 75 वॉ स्थान पर रहा। मंडल में प्रथम स्थान पाने पर महिला सीएमएस डॉ. चंद्रा सिन्हा, चीफ फार्मासिस्ट अखिलेश पांडेय, अखिलेश त्रिपाठी, चंद्रमणि त्रिपाठी तो वहीं जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बृजकुमार, नोडल अधिकारी डॉ. सीपी आर्या तथा हेल्प डेस्क प्रबंधक रामप्रवेश यादव सहित समस्त चिकित्सक तथा स्वास्थ्यकर्मियों में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed