फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   District judge inaugurated water cooler in the court premises

जिला जज ने कचहरी परिसर में वाटर कूलर का किया उद्घाटन

Fri, 20 May 2022 09:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
District judge inaugurated water cooler in the court premises
दीवानी कचहरी परिसर में वाटर कूलर का उद्घाटन करते जिला जज रामेश्वर, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्या? - फोटो : MAU
मऊ। पंजाब नेशनल बैंक की ओर से विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुॅवर मित्रेश सिंह कुशवाहा की पहल पर दीवानी न्यायालय परिसर में वादकारियों तथा अधिवक्तागण के स्वास्थ्य एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए शुद्ध पानी पीने के लिए वाटर कूलर स्थापित किया गया। इसका उद्घाटन शुक्रवार को जिला जज रामेश्वर ने किया। जिला जज ने कहा कि वाटर कूलर लग जाने से अधिवक्तागण एवं वादकारियों को राहत मिलेगी। स्वच्छ जल स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विरेंद्र बहादुर पाल ने वाटर कूलर लगाए जाने के लिए पंजाब नेशनल बैंक, जिला जज और प्राधिकरण के सचिव के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक दीपक कुमार ने दीवानी न्यायालय परिसर में जल्द ही पंजाब नेशनल बैंक की तरफ से एटीएम भी लगाये जाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश आदिल आफताब अहमद, एडीजे बुद्धिसागर मिश्र, एडीजे दिनेश कुमार चौरसिया, विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव, कुॅवर मित्रेश सिंह कुशवाहा, न्यायिक अधिकारी अमित कुमार यादव,अभिषेक पांडेय,अग्रणी जिला प्रबंधक मनोज कुमार आदि अधिवक्ता, वादकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed