फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   District is being developed with Rs 4,000 crore: AK Sharma

चार हजार करोड़ से हो रहा जिला का विकास : एके शर्मा

Fri, 28 Mar 2025 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
District is being developed with Rs 4,000 crore: AK Sharma
मऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूरा होने पर नगर के जीवन राम छात्रावास परिसर में चल रहा सेवा, सुरक्षा, सुशासन कार्यक्रम बृहस्पतिवार को संपन्न हो गया। नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर समापन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जिले में लगभग चार हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाएं चल रहीं है। इससे जिससे विकास होगा और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान महाकुंभ पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। स्कूली छात्र छात्राओं, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पंजीकृत कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। पुलिस विभाग की एंटी रोमियो स्क्वाड पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए गए। कैबिनेट मंत्री ने प्रदर्शनी में लगाए गए स्वास्थ्य विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग, उद्यान विभाग, दिव्यांग विभाग, कौशल विकास विभाग, आईटीआई, सेवायोजन विभाग, औषधि विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग सहित समस्त विभागों से लगाए गए स्टाल का अवलोकन किया। साथ ही कार्यक्रम को संबोधित किया। कहा कि
विज्ञापन

लाखों करोड़ों किसानों को किसान सम्मान निधि बिना एक रुपये के लीकेज का देने वाला राज्य जाना जा रहा है। कहा कि मैं पूरे देश की बात कहूं तो हमारा देश वह देश नहीं है। जब हमारे देश के प्रधानमंत्री बाकी देश के नेताओं के पीछे खड़े होते थे। अब अमेरिका के राष्ट्रपति हमारे प्रधानमंत्री के पीछे खड़े होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में लगभग चार हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाएं कार्यान्वित की गई हैं। उसमें एक हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाएं नगर विकास विभाग की है। वर्ष 2022-23 में 222 करोड़, 2023-24 में 332 करोड़, 2024-25 में 363 करोड़ रुपये की परियोजनाएं नगर विकास विभाग की तरफ से स्वीकृत हुई हैं। बिजली निगम के बारे में चर्चा करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विद्युत निगम में जितना कार्य हुआ है उसका हिसाब करना मुश्किल है। पिछले तीन साल में लगभग 5200 करोड़ रुपये का कार्य केवल बिजली निगम में हुआ है। पूरे प्रदेश में मऊ एवं नोएडा को स्पेशल काम दिया गया था वह सारे के सारे काम पूरे किए गए हैं। शहरी विस्तार में लगभग 18 हजार लोगों को प्रधानमंत्री आवास दिया गया है और ग्रामीण क्षेत्र में 31 हजार लोगों को आवास दिया गया है। पीएम स्वनिधि योजना के तहत छोटे-छोटे रेहड़ी, पटरी के लगभग 15 हजार व्यापारियों को लोन और अन्य सहायता दी गई है। महाकुंभ के आयोजन के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि सेटेलाइट के माध्यम से अमेरिका के एक वैज्ञानिक ने फोटो ली जिसने पृथ्वी के इस हिस्से को सबसे चमकता हुआ हिस्सा बताया है। जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, जिलाध्यक्ष भाजपा रामाश्रय मौर्य ने उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा, सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने और केंद्र सरकार के 10 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित किया। गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, पीएम स्वनिधि योजना, पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली प्रशिक्षण योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, ओडीओपी योजना के तहत टूल किट, आयुष्मान कार्ड, उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र, चाबी चेक आदि का वितरण किया गया।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा नूपुर अग्रवाल, प्रवीण गुप्ता, जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र, पुलिस अधीक्षक इलमारन जी, मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर, अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह, जिला विकास अधिकारी उमेश चंद्र तिवारी, परियोजना निदेशक रामबाबू त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।


अब अमेरिका के राष्ट्रपति हमारे प्रधानमंत्री के पीछे खड़े होते हैं : एके शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed