फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   District hospital is in a bad condition, patients are suffering

जिला अस्पताल की बदहाल हुई व्यवस्था, तड़प रहे मरीज

Sat, 01 May 2021 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
District hospital is in a bad condition, patients are suffering
आजमगढ़। जिला अस्पताल में संदिग्ध कोविड मरीज (श्वांस रोगी) भर्ती किए जा रहे। यहां भी फेफड़ों के संक्रमण के शिकार मरीज पहुंच रहे हैं जबकि ऑक्सीजन व बेड की किल्लत बनी हुई है। इमरजेंसी के बाहर बेड व ऑक्सीजन के आभाव में मरीज गिर कर बेहोश तक हो जा रहे है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से सारी व्यवस्था को बदहाल कर दिया है। कोरोना के डर से जहां जिला अस्पताल की ओपीडी बंद कर दी गई। इमरजेंसी में मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। मुख्य रुप से सांस के रोगियों को जिला अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। ऑक्सीजन व बेड की किल्लत यहां बनी हुई है। लगातार आक्सीजन के आभाव में मौत भी हो रही है। एसआईसी ने स्वयं इस बात को स्वीकार किया है कि अस्पताल पर प्रतिदिन 10 से 12 मौत हो रही है। इसके बाद भी यहां व्याप्त दुर्व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने की कवायद नहीं की जा रही है। शनिवार को तो अस्पताल परिसर में काफी गहमा-गहमी रही। भर्ती मरीजों के तीमारदार मरीजों को आक्सीजन उपलब्ध कराने को लेकर परेशान नजर आए। तो वहीं परिसर का मुआयना करने पर जगह-जगह आवार कुत्तो का बसेरा देखने को मिला। अस्पताल की गैलरियों के अलावा वार्डो तक में कुत्ते बैठे आराम फरमाते नजर आए। वहीं अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर बेड व आक्सीजन के इंतजार में मरीज गिर कर बेहोश तक हो जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed