फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   District divided into 11 zones and 111 sectors

जिले को 11 जोन और 111 सेक्टर में बांटा

Fri, 17 May 2019 11:16 PM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Fri, 17 May 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
District divided into 11 zones and 111 sectors
मतदान के पूर्व प्रेसवार्ता करते डीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी और एसपी सुरेंद्र बहादुर। - फोटो : mau
घोसी लोकसभा सीट पर 19 मई को होने वाले मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई है, इस दौरान जिले को 11 जोन और 111 सेक्टरों में बांटा गया है। इसके अलावा जिले के चारों विधानसभाओं में एक-एक सुपर जोनल मजिस्ट्रेटों की  तैनाती की गई है। साथ ही 243 मोबाइल वैनों को लगाया गया है। जो सेक्टर के हिसाब से क्षेत्र में चक्रमण करेंगे। इसके अलावा बूथों पर मोबाइल एकदम से प्रतिबंधित किया गया है। शुक्रवार को जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र बहादुर ने कलेक्ट्रेट में प्रेसवार्ता कर जानकारी दी।  
विज्ञापन


  डीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि घोसी लोकसभा सीट में कुल पांच वधिान सभाएं शामिल है। इसमें चार विधानसभा मऊ जिले में तथा पांचवी विधान सभा रसड़ा बलिया जिले में है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि रसड़ा विधानसभा में होने वाले चुुनाव की सारी जिम्मेदारियां बलिया जिला प्रशासन के जिम्मे है। डीएम के अनुसार चारों विधानसभाओं को मिलाकर मऊ में कुल 1640931 मतदाता है। जबकि रसड़ा विधानसभा के वोटरों की संख्या मिलाने पर कुल वोटरों की संख्या 1985203 है। इसमें मधुबन विधान सभा में 388405, घोसी विधान सभा में 423952, मुहम्मदाबाद गोहना में 366916, मऊ सदर विधान सभा में 461658 तथा रसड़ा विधान सभा में 344272 वोटर है।
विज्ञापन


मतदाताओं की सुविधा के लिए चारों विधान सभाओं में 893 मतदान केंद्रों पर 1754 बूथ बनाए गए है। जबकि रसड़ा विधान सभा को मिला कर 2119 मतदेय स्थल है।  इसमें सबसे अधिक मतदेय स्थल सदर विधान सभा में 478 है। दूसरे नंबर पर घोसी विधान सभा में 454, तीसरे नंबर पर मधुबन विधान सभा में 436 बूथ और सबसे कम मुहम्माबाद गोहना में 386 बूथ है। इसीक्रम में रसड़ा विधान सभा में 365 बूथ है। चारों विधानसभाओं में एक-एक सुपर जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए है। जो सभी पर नजर रखेंगे। पोलिंग पार्टियां तैयार हो चुकी है। शनिवार को पार्टियों को बूूूथों के लिए रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed