{"_id":"69a9d412988c360bb60923e7","slug":"dispute-escalates-before-holika-dahan-18-injured-including-pradhans-husband-mau-news-c-295-1-mau1002-141822-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: होलिका दहन से पहले बढ़ा विवाद, प्रधान के पति सहित 18 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: होलिका दहन से पहले बढ़ा विवाद, प्रधान के पति सहित 18 घायल
विज्ञापन
हलधरपुर थाना क्षेत्र के मझौवा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर होलका दहन से पहले विवाद बढ़ गया। दोनों पक्ष से जमकर लाठी-डंडे और टांगी से हमला किया गया, जिसमें प्रधान के पति सहित 18 लोग घायल हो गए। दोनों पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार की शाम 14 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
प्राथमिकी के अनुसार सुभावती देवी का आरोप है कि 2 मार्च की शाम आठ बजे पुरानी रंजिश को लेकर प्रधान पति राम कृष्ण उर्फ मुनीब राम, श्रीजन, बृजेश, अजय, फूलचंद, भामा सहित सात लोग उनके घर पहुंचे और गाली देते हुए पति नारायण राजभर और बेचन राजभर पर टांगी से हमला कर लहुलुहान कर दिए।
शोर सुनकर बचाने आए नारायण, मनजीत, हिमांशु, सुभावती, शिमला और प्रियंका को भी मारपीट कर घायल कर दिए। जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए।
सुभावती देवी ने बताया कि उन्होंने इससे पहले ही पुलिस प्रशासन, जिलाधिकारी और उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र इन लोगों से खतरा होने की बात से अवगत कराया था।
विज्ञापन
दूसरे पक्ष से पुरुषोत्तम राम का आरोप है कि पुरानी रंजिश, होलिका दहन और अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मड़ई जलाने को लेकर हिमांशु, मनजीत, बृजेश, नारायण राजभर, बेचन राजभर और सुभावती 2 मार्च की रात 9 बजे जाति सूचक गाली देते हुए उनके ऊपर हमला कर दिया।
शोर सुनकर आए बृजेश, भामा, अजय, प्रीति को भी गंभीर रूप से घायल कर दिए। बीच बचाव करने आए प्रधान पति रामकृष्ण उर्फ मुनीब राम को भी मारपीट कर लहुलुहान कर दिए। इस बाबत थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।