फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Discussion of MNREGA scam all day, why DC DC survived

मनरेगा घोटाले की पूरे दिन रही चर्चा, आखिर क्यों बचे डीसी मनरेगा

Wed, 10 Jun 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Discussion of MNREGA scam all day, why DC DC survived
मऊ। जिले में मनरेगा कार्य में हुए गोलमाल की जांच के बाद हुई कार्रवाई की चर्चा बुधवार को पूरे दिन होती रही। इस दौरान लोग आश्चर्य चकित रहें कि विभाग के नोडल अधिकारी डीसी मनरेगा आखिर कैसे बच गए? जबकि अमर उजाला की खबर प्रकाशित होने पर डीसी मनरेगा ने गढ़वा गांव की जांच कर सब कुछ ठीक होने की रिपोर्ट पेश की थी। आखिर मंत्री के आने के बाद उस गांव रिपोर्ट कैसे बदल गई। जांच के बाद प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए मंत्री ने स्पष्ट बोला था कि गड़बड़ी समूह ने नहीं बल्कि व्यक्ति विशेष ने किया है। ऐसे में हुई कार्रवाई को लेकर चर्चा आम रही।
विज्ञापन

जिले में मनरेगा के तहत होने वाले कार्यों में व्यापक पैमाने पर गोलमाल किया गया। इस दौरान रतनपुरा ब्लाक के गढवा गांव में हुई गड़बड़ी की खबर अमर उजाला ने 17 मई के अंक में प्रकाशित किया। इस दौरान सीडीओ रामसिंह वर्मा के आदेश पर जिला विकास अधिकारी/डीसी मनरेगा विजय शंकर राय गढवा गांव पहुंचकर हुई गड़बड़ी की जांच किए। इस दौरान डीसी मनरेगा को कार्य में कोई गड़बड़ी होना नहीं मिला था।
विज्ञापन

डीसी मनरेगा ने इसकी रिपोर्ट बनाकर सीडीओ को सौंप दिया। इस बीच मामले को शासन ने संज्ञान में लिया और राज्य मंत्री आनंद स्वरुप शुक्ला को पूरे गोलमाल की जांच करने के लिए भेजा। जांच में मंत्री ने गढवा गांव में भी गड़बड़ी पाया। इस दौरान शासन से बीडीओ रतनपुरा रमेश यादव को निलंबित कर दिया गया। साथ ही सीडीओ राम सिंह वर्मा को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई। इसके अलावा चार की संविदा समाप्त करने का आदेश जारी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन इस सब के बीच इस विभाग के नोडल अधिकारी की कोई जिम्मेदारी फिक्स नहीं की गई। जबकि मंत्री की रिपोर्ट में शासन से जारी किए गए आदेश में साफ लिखा गया है कि रतनपुरा ब्लाक के गढवा गांव में 19.98 लाख रुपये का काम का भुगतान किया गया। लेकिन मौके पर काम का होना नहीं पाया गया है। ऐसे में 19 मई को डीसी मनरेगा के द्वारा किए गए जांच रिपोर्ट को लेकर लोग सवाल उठा रहें है।

हालांकि बात करने पर सीडीओ रामसिंह वर्मा ने कहा कि उन्हे जिले में आए महज तीन माह हुआ है, अभी वो चीजों को समझ रहें थे, पूर्व की गडबड़ियां उनके सामने आ गई है। खैर वो प्रतिकूल प्रविष्टि का जवाब भी देंगे साथ ही गलत सूचना देने वालों की भी समीक्षा करेंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed