फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Discipline and patriotism resonate in the RSS march

Mau News: आरएसएस के पथ संचलन में अनुशासन और देशभक्ति की गूंज

Thu, 22 Oct 2026 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Discipline and patriotism resonate in the RSS march
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से बुधवार को मुहम्मदाबाद गोहना के बरहदपुर कुटी से पथ संचलन निकाला गया। सह प्रांत प्रचारक सुरजीत के नेतृत्व में पूर्ण गणवेश में निकले स्वयंसेवकों की अनुशासित कतारें, बैंड की धुन और लहराता भगवा ध्वज आकर्षण का केंद्र रहे। पथ संचलन बरहदपुर कुटी से शुरू होकर कैलेंडर, मुख्य बाजार, विजय स्तंभ चौक, स्टेशन रोड, शहीद चौक और सब्जी मंडी सहित प्रमुख मार्गों से गुजरा। इसके बाद संचलन पुनः बरहदपुर कुटी पहुंचा, जहां बौद्धिक उद्बोधन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान स्वयंसेवकों की कदमताल और देशभक्ति गीतों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
विज्ञापन

बौद्धिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सह प्रांत प्रचारक सुरजीत ने कहा कि समाज सेवा, राष्ट्रप्रेम और अनुशासन संघ की प्रमुख पहचान हैं। स्वयंसेवकों को अपने आचार, विचार और व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने की आवश्यकता है। व्यक्ति स्वयं में परिवर्तन लाता है, तभी परिवार और समाज में भी सकारात्मक बदलाव का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने कहा कि दूसरों की सेवा करना ही संघ का वास्तविक उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed