{"_id":"69ff7c250b72c941a504ab1c","slug":"direct-competition-for-the-post-of-president-and-minister-in-the-election-of-tehsil-advocates-association-mau-news-c-295-1-svns1028-145239-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष और मंत्री पद पर सीधी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष और मंत्री पद पर सीधी टक्कर
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव में अब प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो गई है। अध्यक्ष और मंत्री पद को छोड़कर अन्य सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।
अध्यक्ष और मंत्री पद पर दो-दो प्रत्याशियों के बीच सीधी टक्कर होगी। शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच और पर्चा वापसी के दौरान दाखिल किए गए सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए। उपाध्यक्ष, ऑडिटर और कनिष्ठ कार्यकारी सदस्य पद के लिए केवल एक-एक अधिवक्ता ने नामांकन दाखिल किया था।
इन तीनों पदों पर क्रमशः उपाध्यक्ष पद के लिए सैयद अली इमदाद जैदी, ऑडिटर पद के लिए विद्यापति यादव और कनिष्ठ कार्यकारी सदस्य पद के लिए मुनव्वर अहमद को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
विज्ञापन
चुनाव अधिकारी एल्डर कमेटी के अध्यक्ष विजय कुमार पटेल ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए खालिद जमाल खान और ओमप्रकाश ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। दोनों के नामांकन पत्र वैध पाए गए। किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया, इसलिए अध्यक्ष पद पर सीधा मुकाबला होगा। इसी प्रकार मंत्री पद के लिए विनोद सिंह और आफताब आलम के नामांकन पत्र भी वैध पाए गए।
मंत्री पद पर भी किसी प्रत्याशी ने पर्चा वापस नहीं लिया। उन्होंने बताया कि 14 मई को अध्यक्ष और मंत्री पद के लिए मतदान कराया जाएगा। उसी दिन मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। संवाद