मऊ। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के तत्वाधान में विभिन्न विभागों के अभियंताओं द्वारा लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का जन्म दिवस एवं इं. आर. के. दत्ता की पुण्यतिथि को अभियंता दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान दीप प्रज्वलित कर दोनों मनीषियों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर महासंघ के सचिव इं. कमलेश यादव ने कहा कि आज का दिन इंजीनियरिंग संवर्ग के लिए गर्व का दिन है। आज भारतरत्न विश्वेश्वरैया का जन्मदिन होने के साथ-साथ महासंघ के संस्थापक इं.आर.के. दत्ता की पुण्यतिथि है। कहा कि इंजीनियर संवर्ग को अपने अधिकार एवं कर्तव्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता इंजीनियर जितेंद्र सिंह ने दोनों के व्यक्तित्वों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अपने कार्य आचरण की प्रतिबद्धता के कारण दोनों महान विभूतियां हमेशा याद की जाएंगी। कार्यक्रम के दूसरे चरण में जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर इं. रामबली यादव, इं.पी.के.आर्या, इं.के. के. गिरी, इं. संतोष तिवारी, इं.बृजेश यादव,इं.विद्या सागर मिश्र, इं. शादाब वारिस खान, इं. आनंद कुमार गौतम, इं.रजनीश गुप्ता, इं.अभिनव श्रीवास्तव, इं. नागेंद्र यादव,इं. लव कुमार सिंह,इं. मृत्युंजय खरवार, इं.कमलेश यादव, इं.लालू पाल ,अमित कुमार सिंह एवं शमशेर बहादुर सिंह ने रक्तदान किया।