{"_id":"6203fcf07a08f66d8a27dbf3","slug":"dig-took-stock-of-the-preparations-for-nomination-gave-necessary-instructions-mau-news-vns637809152","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश
कलेक्ट्रेट पर विधानसभा चुनाव में नामांकन के पूर्व नामांकन स्थल का नरिक्षण करते डीआईजी अखिलेश कु
- फोटो : MAU
Link Copied
मऊ। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के लिए जनपद में बृहस्पतिवार से नामांकन फार्म की बिक्री एवं नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो रही है। इसके दृष्टिगत डीआईजी रेंज आजमगढ़ अखिलेश कुमार मीणा ने जिलाधिकारी अरुण कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सुशील घुले के साथ नामांकन स्थल का निरीक्षण किया। कचहरी मोड से पैदल चलते हुए वह कलेक्ट्रेट परिसर में बने नामांकन स्थल के निर्धारित रूटों का निरीक्षण किया। कलेक्ट्रेट परिसर में विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे एवं मानिटरिंग व्यवस्था का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान ही नामांकन के लिए निर्धारित कक्षों का भी उन्होंने अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को चुनाव को लेकर सतर्कता बरतने एवं अन्य आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी भानु प्रताप सिंह, नगर मजिस्ट्रेट त्रिभुवन, सहायक निर्वाचन अधिकारी हर्षिता तिवारी, समस्त क्षेत्राधिकारी, उप जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार ने बताया गया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 की तैयारियों के दृष्टिगत प्रत्याशियों के नामांकन हेतु अंदर आने एवं बाहर जाने के मार्ग एवं कक्षो का निर्धारण कर दिया गया है। प्रत्याशियों को कचहरी मोड़ से पैदल चलते हुए धरना स्थल गेट के रास्ते कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश करना होगा। निर्धारित नामांकन कक्षों में नामांकन के बाद अधिवक्ता कक्ष के समक्ष स्थित गेट के रास्ते बाहर निकलना होगा। किसी भी दशा में कोई प्रत्याशी वाहन के साथ कचहरी मोड़ से अंदर नहीं जा पाएंगे। वाहनों के पार्किंग के लिए बुनकर कालोनी स्थित मैदान का चयन किया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक प्रत्याशी के साथ सिर्फ दो अन्य लोग ही कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश कर सकेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि भूतल स्थिति दो नामांकन कक्षो में विधानसभा मधुबन एवं घोसी तथा प्रथम तल स्थित दो नामांकन कक्षों में सदर एवं मुहम्मबाद गोहना विधानसभा के नामांकन कार्य संपन्न किये जायेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।