फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Diarrhoea also spread Domnpur

डोमनपुरा में भी फैला डायरिया

Tue, 07 Jun 2016 11:46 PM IST
mau
mau Updated Tue, 07 Jun 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Diarrhoea also spread Domnpur
नगर क्षेत्र के डोमनपुरा कसारी मोहल्ला में डायरिया का प्रकोप फैलने के बाद मोहल्ला स्थित चाइल्ड हेल्थ केयर अस्पताल में भर्ती बीमार।
 बढ़ती उमस के बीच नगर क्षेत्र में तेजी से डायरिया का संक्रमण फैलने लगा है, अस्तुपुरा मुहल्ला अभी पूरी तरह से इस संक्रमण से उबरा नहीं था कि नगर क्षेत्र के डोमनपुरा और मुंशीपुरा मुहल्ले में डायरिया का संक्रमण फैल गया। दोनों मुहल्लों को मिलाकर करीब 50 मरीज इससे संक्रमित हैं। गंभीर रुप से बीमार 15 लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरीजों को उपचार के लिए दो प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



 डोमनपुरा कसारी मुहल्ले में सोमवार की रात से यह संक्रमण फैला। इसका परिणाम है कि इस मुहल्ले के निवासी सना परवीन (15), इम्तियाज (55), न्याज अहमद (65), सहला (16), ज्योति राय (15), सुहेल (30), शाहिद जमाल (35), खुशबू (15), फातिमा (सात माह), नमरा (09), आफिया (03), असखा (10), जेबा (09), सलीमा (13), जैद (01)  और मुंशीपुरा मे अनवार (30), शब्बीर (25), सुल्ताना (18), राशिद (04), सुहेल (45), कलीम (09), फिरोज (26) आदि बीमारी की चपेट में आए हैं। इतने बड़े पैमाने पर फैले संक्रमण की जानकारी नगर पालिका और जिला प्रशासन को मंगलवार की सुबह हुई।
विज्ञापन


इस दौरान नगर पालिका ने त्वरित गति से इन मुहल्लों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव के साथ साफ सफाइ शुरू कराई। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एंबुलेंस भेजा कर मरीजों को अस्पताल में शिफ्ट कराया गया। बताते चले डोमनपुरा के मरीजों को प्राइवेट अस्पताल अलराजी के साथ चाइल्ड हेल्थ सेंटर में तथा मुंशीपुरा के मरीजों को मरियम अस्पताल में भर्ती कराया गया। लोगों का कहना था कि सदर अस्पताल में व्याप्त असुविधा को देखते हुए मरीजों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed