फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Devotees took out the Kalash Yatra with great fanfare.

Mau News: गाजे-बाजे के साथ श्रद्धालुओं ने निकाली कलश यात्रा

Tue, 31 Mar 2026 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Devotees took out the Kalash Yatra with great fanfare.
मधुबन कस्बा में श्री हनुमान चालीसा महायज्ञ के शुभारंभ पर निकली कलश यात्रा में शामिल बच्चे और अन
श्री संकट मोचन दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर के तत्वावधान में हनुमान चालीसा महायज्ञ के क्रम में श्रद्धालुओं ने सोमवार को गाजे-बाजे के बीच कलश यात्रा निकाली। इस दौरान जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
विज्ञापन

श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर श्री हनुमान चालीसा महायज्ञ एवं संगीतमय श्री हनुमंत कथा सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कलश यात्रा की शुरुआत मां सरयू के तट से हुई, जहां मुख्य यजमान और ब्राह्मणों ने विधिवत पूजन कर कलश में जल भरा।
विज्ञापन

इसके बाद श्रद्धालु तहसील प्रांगण स्थित मंदिर पहुंचे, जहां पूजा-अर्चना के पश्चात महिलाओं ने कलश उठाया और गाजे-बाजे के बीच नगर भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल तक पहुंचाया। इस दौरान प्रभु श्रीराम, माता जानकी और लक्ष्मण की आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यज्ञ स्थल पर ब्राह्मणों ने पंचांग पूजन व मंडप प्रवेश की विधि संपन्न कराई। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चियों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।
समिति के अनुसार 31 मार्च से प्रतिदिन शाम 4 बजे से श्री हनुमंत कथा, रामलीला और रासलीला का शुभारंभ किया जाएगा, जो आगामी दिनों तक जारी रहेगा। कलश यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन सक्रिय रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

कलश यात्रा में मुख्य रूप से संतोष जायसवाल, अमित कुमार गुप्ता, उमेश जायसवाल, हुकुमचंद गुप्ता, प्रियांशु शर्मा, राज मद्धेशिया, कार्तिक पांडेय, मीरा यादव, अंकुर ठाकुर, विनोद गुप्ता, रिंकू जायसवाल, शुभम जायसवाल, आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed