फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Devotees swayed to the hymns of Maa NarDevotees swayed to the hymns of Maa Narayani on Bhadi Amavasyaayani on Bhadi Amavasya

Mau News: भादी अमावस्या पर मां नारायणी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Sun, 13 Sep 2026 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Devotees swayed to the hymns of Maa NarDevotees swayed to the hymns of Maa Narayani on Bhadi Amavasyaayani on Bhadi Amavasya
नगर के ढेकुलिया घाट स्थित त्रिदेव धाम मंदिर में शुक्रवार रात श्री आदिशक्ति भगवती मां नारायणी राणी सती दादी का वार्षिक भादी अमावस्या महोत्सव आयोजित किया गया। दिल्ली और बनारस से मंगाए गए फूलों, तोरण द्वार और झालरों से मंदिर परिसर को सजाया गया। गणेश वंदना और पूजन-अर्चन के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। इसके बाद देर रात तक भजन संध्या हुई। इस दौरान मंदिर परिसर ‘हर-हर नारायणी, घर-घर नारायणी’ के जयकारों से गूंजता रहा।
विज्ञापन

विजय तुलस्यान ने मां नारायणी के आध्यात्मिक महात्म्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि महाभारत काल में अभिमन्यु की पत्नी उत्तरा को भगवान श्रीकृष्ण के वरदान के फलस्वरूप कलियुग में मां नारायणी का प्राकट्य हुआ। भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अमावस्या पर झुंझुनू शक्तिपीठ की तर्ज पर मां के दरबार में हाजिरी लगाने की परंपरा है।
विज्ञापन

महोत्सव में नगरवासियों सहित देश-विदेश के श्रद्धालुओं के सुख, समृद्धि और मंगल की कामना की गई। भजन संध्या में विजय तुलस्यान ने ‘भादी मावस है आई भक्तों ने ज्योत जगाई’ और चुनरी उत्सव पर आधारित भजन प्रस्तुत किया। इसके बाद अर्चना तुलस्यान और कोमल अग्रवाल ने भजनों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालु भजनों पर झूमते रहे। उत्सव में सुहागिन महिलाओं ने मां नारायणी को रोली, अक्षत, मेहंदी और चुनरी अर्पित कर अखंड सौभाग्य की कामना की। मां को छप्पन भोग और सवामनी अर्पित की गई। महाआरती के बाद आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed