फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Devices distributed to lights

दिव्यांगों को वितरित किए गए उपकरण

Tue, 12 Jun 2018 12:47 AM IST
mau
mau Updated Tue, 12 Jun 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
Devices distributed to lights
नगर पालिका के कम्युनिटी हाल में दिव्यांगों को ट्राई साइकिल बांटते सांसद हरिनारायण राजभर, विधायक फागू चौहान और सीडीओ। - फोटो : mau
दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित योजना के तहत कृत्रिम उपकरण वितरण समारोह सोमवार को पालिका कम्युनिटी हाल में आयेाजित किया गया। समारोह में दिव्यांगों को 112 ट्राई साइकिल, पांच कान की मशीनें, दो व्हीलचेयर और 21 बैसाखी सहित 140 सहायक उपकरण विरित किए गए । मुख्य अतिथि रहे सांसद हरिनारायण राजभर ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने कहा कि सबको योजना का लाभ मिलेगा। सरकार सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने कहा कि दिव्यांगजनों को सारी सुविधाएं उपलब्ध करायीं जायेंगी। यदि किसी दिव्यांग का शौचालय नहीं बना है और वह आर्थिक रूप से कमजोर हैं तो उनका नि:शुल्क शौचालय प्राथमिकता के आधार पर बनवाया जाएगा। उनके लिए छात्रवृत्ति का भी प्राविधान है। उच्च शिक्ष्ा के लिए वह कार्यालय से संपर्क कर योजना में हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन

घोसी विधायक फागू चौहान ने कहा कि दोनों सरकार जनता के हित के लिए कारगर कार्य कर रही हैं। कहा कि सरकारी योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाया जा रहा है। सरकार उनकी सेवा के लिए कृतसंकल्पित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी रितेश बिन्दल ने कहा कि दिव्यांगजन पेंशन, शादी अनुदान, छात्रवृत्ति, कान की मशीन, ट्राईसाइकिल आदि उपकरणों का लाभ पाने के लिए जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यालय  में अपना रजिस्ट्रेशन करा कर योजना का लाभ पा सकते हैं। कहा कि उनके लिए विभाग की ओर से कई सरकारी योजनाएं हैं। उन्हें कार्यालय में आकर समझा जा सकता है। कहा कि आवेदन पर उन्हें उनकी योजनाओं से लाभ्ाान्वित किया जाएगा।


इस मौके पर यूडीआईडी कार्ड का वितरण अशोक राजभर, रामधियावन, सर्फराज, सुगमती तथा विरेन्द्र को किया गया। जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय ने कार्यक्रम का  संचालन किया । इस मौके पर समाज कल्याण अधिकारी, जिला अल्प संख्यक अधिकारी , सन्दीप कुमार, धर्मदेव भारती सहित दिव्यांग विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed