फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Development will be done in two industrial areas

दो औद्योगिक क्षेत्रों में कराए जाएंगे विकास

Wed, 01 Jun 2022 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
Development will be done in two industrial areas
बालकृष्ण थरड। उद्यमी। - फोटो : MAU
मऊ। गाजीपुर तिराहा और ताजोपुर औद्योगिक क्षेत्रों में विकास कार्य को गति दी जाएगी। यहां अनुरक्षण संबंधित सभी कार्यों के साथ नाली, सड़क, खड़ंजा, बिजली, पेयजल की व्यवस्था नगर पालिका परिषद संभालेगी। खर्च के मद में आने वाली रकम के बदले मेंटेनेंस शुल्क भी नगर पालिका परिषद ही उद्यमियों से वसूल करेगी। उधर, ताजोपुर औद्योगिक क्षेत्र के हस्तांतरण की प्रक्रिया अंतिम दौर में चल रही है। नगर क्षेत्र मेें गाजीपुर तिराहा और ताजोपुर में औद्योगिक आस्थान हैं। 44 प्लाट वाला गाजीपुर तिराहा स्थित औद्योगिक क्षेत्र नगरपालिका के जिम्मे हो गया है। उसकी तरफ से साफ सफाई, बिजली, पेयजल, इंटरलाकिंग सहित तमाम विकास कार्य यहां कराए जाएंगे। जबकि यूपीसीडा द्वारा स्थापित 291 यूनिटों वाले औद्योगिक क्षेत्र ताजोपुर के नगरपालिका को हैंडओवर करने की प्रक्रिया काफी समय बाद भी पूरी नहीं हो सकी है। अधिकारियों की मानें तो अब प्रक्रिया अंतिम दौर में चल रही है। अगली प्रस्तावित उद्योग बंधु की बैठक में प्रक्रिया शुरू होगी। उद्यमियों की मानें तो ताजोपुर औद्योगिक क्षेत्र से प्रतिमाह यूपीसीडा गोरखपुर को लाखो रुपये टैक्स के रूप में जाते हैं। लेकिन अनुरक्षण न के बराबर होता है। यूपीसीडा ने लगभग पांच साल पहले 1.5 करोड़ की लागत से ताजोपुर औद्योगिक क्षेत्र में हाई मास्क लगवाया था। लेकिन यह चंद माह के अंदर ही खराब हो गई। अब ऐसे में जब यह क्षेत्र में नगरपालिका परिषद के अधीन होगा तो यहां भी विकास की गति तेज होगी। गाजीपुर तिराहा स्थित औद्योगिक क्षेत्र का अनुरक्षण संबंधित नाली, सड़क, खड़ंजा, बिजली, पेयजल, सफाई व्यवस्था आदि उद्योग विभाग से हो रहा था। खर्च के मद में आने वाली रकम के बदले मेंटेनेंस शुल्क भी नगर पालिका परिषद ही उद्यमियों से वसूल करता है। यूपीसीडा द्वारा स्थापित 291 यूनिटों वाले औद्योगिक क्षेत्र ताजोपुर का अनुरक्षण कार्य यूपीसीडा गोरखपुर के जिम्मे है। अब नगरपालिका को हैंडओवर करने की प्रक्रिया चल रही है। उद्यमी बालकृष्ण थरड कहते हैं कि यहां से प्रति माह टैक्स जाता है। काफी कार्य अधूरे पड़े हैं। नगरपालिका ने अभी तक नाले की सफाई नहीं कराई। जिससे बरसात में यूनिटों में पानी भरना तय है। 20 स्ट्रीट लाइट का प्रस्ताव दिया गया लेकिन मामला अधर में है। लघु उद्योग भारती के पूर्व अध्यक्ष भरत थरड कहते हैं कि ताजोपुर औद्योगिक क्षेत्र नगरपालिका को हैंडओवर करने की प्रक्रिया अधर है। लघु उद्योग भारती के पूर्व कोषाध्यक्ष आजाद यादव ने इसके हस्तांतरण प्रक्रिया को जल्द पूरा कराने को कहा। अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि गाजीपुर तिराहा स्थित औद्योगिक क्षेत्र में विकास कार्य कराया जाता है। बजट मांगा गया है। मिलते ही सभी अधूरा कार्य पूरे कराए जाएंगे। यूपी सीडा द्वारा स्थापित ताजोपुर औद्योगिक क्षेत्र के हस्तांतरण की प्रक्रिया चल रही है। उद्योग बंधु की बैठक में अगली प्रक्रिया शुरू होगी।

भरत थरड।उद्यमी।

भरत थरड।उद्यमी।- फोटो : MAU

नगर के गाजीपुर तिराहा स्थित औद्योगिक आस्थान में बदहाल खडंजा,जमा गंदगी।संवाद

नगर के गाजीपुर तिराहा स्थित औद्योगिक आस्थान में बदहाल खडंजा,जमा गंदगी।संवाद- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed