{"_id":"193f2089273cbfbdc2239ea22fa02bb7","slug":"deputy-sports-officer-injured-in-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में उप क्रीड़ा अधिकारी जख्मी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में उप क्रीड़ा अधिकारी जख्मी
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Sat, 02 Jan 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोपागंज बाजार के पास बोलेरो के धक्के से उप क्रीड़ा अधिकारी और वालीबाल कोच घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद जिला अस्पताल पर आला अधिकारी पहुंचे। चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
शनिवार की सुबह करीब 9 बजे जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम से उप क्रीड़ा अधिकारी राजनारायण और वालीबाल के कोच अखिलेश खरवार बाइक से किसी गांव के निरीक्षण के लिए निकले। दोनों जैसे ही कोपागंज बाजार से थोड़ा आगे निकले पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरों ने उन्हें धक्का मार दिया।
जिसके बाद पीछे बैठे उप क्रीड़ा अधिकारी राजनारायण गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहीं अखिलेश को भी चोंट पहुंची। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल 108 नंबर की एंबुलेंस को फोन कर दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
घटना की सूचना पाकर जिला अस्पताल में सिटी मजिस्ट्रेट अमरनाथ राय, एसडीएम सदर आरडी पांडेय, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विजय प्रताप यादव सहित कई अधिकारी पहुंचे।
उन्होंने उप क्रीड़ा अधिकारी राजनारायण का हाल जाना । चिकित्सकों ने उप क्रीड़ा अधिकारी का पैर टूटने के बाद प्लास्टर चढ़ाकर तत्काल उच्च चिकित्सा के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। जबकि वालीबाल कोच अखिलेश राजभर का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।