फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Departments which have IGRS defaults, their salaries will be stopped

Mau News: जिन विभागों का आईजीआरएस डिफाल्टर, उनका रुकेगा वेतन

Tue, 17 Jun 2025 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Departments which have IGRS defaults, their salaries will be stopped
मऊ। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड पर आधारित कर करेत्तर, राजस्व वसूली और अन्य राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में भू माफियाओं और अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध शिकायतों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने तत्काल कड़ी कार्रवाई करने को कहा। वहीं चेताया कि जिन विभागों का आईजीआरएस डिफाल्टर होगा उनका जून का वेतन रोका जाएगा।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने चारों एसडीएम को अवैध खनन को रोकने के लिए आकस्मिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। साथ ही धारा 116 मे 5 वर्ष से ऊपर लंबित समस्त प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने जबकि धारा 34 में भी उन्होंने समस्त नायब तहसीलदारों को तत्काल वादों का निस्तारण करने को कहा। इसके अलावा धारा 80 के अंतर्गत समस्त उप जिलाधिकारी को निर्देश दिए की जो भी मुकदमे लंबित हैं, उन्हें जल्द निस्तारित करने की बात कही। जिलाधिकारी ने स्टांप चोरी को रोकने को लेकर सभी एसडीएम को अपने अपने तहसीलों में पांच बड़ी रजिस्ट्री वाले प्रकरणों का स्थलीय निरीक्षण करने के भी निर्देश दिया।
विज्ञापन

वहीं एंटी भू माफिया से संबंधित प्रकरणों को 30 दिन के भीतर ही निश्चित रूप से निस्तारित करने की कार्रवाई समस्त उप जिला अधिकारी करें।जबकि 10 बड़े बकायेदारों से वसूली की समीक्षा के दौरान उन्होंने इसकी नियमित समीक्षा कर कुर्क की कार्रवाई कर वसूली के निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को उनके कार्यालय में आने वाले लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करने तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने को कहा। इस दौरान अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त तहसीलदार, जिला आबकारी अधिकारी, खान निरीक्षक, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, सहित अन्य संबंधित अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed