{"_id":"9674e929964a39888cd2b9d9abff4ce5","slug":"department-of-agriculture-s-office-vandalized-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि विभाग के कार्यालय में तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि विभाग के कार्यालय में तोड़फोड़
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Wed, 10 Feb 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हलधरपुर थाना क्षेत्र के इटौरा गांव निवासी एक युवक ने बुधवार को कृषि विभाग के कार्यालय में तोड़फोड़ किया। साथ ही एक अधिकारी को मारा पीटा। अधिकारी ने सरायलखंसी थाने में नामजद तहरीर दी है। उधर, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है।
हलधरपुर थाना क्षेत्र के इटौरा गांव निवासी पुनीत सिंह नामक युवक अपने किसी कार्य के लिए गया था। कार्यालय में मौजूद अधिकारी तथा कर्मचारी उसकी बात को अनसुनी कर दे रहे थे, इससे नाराज पुनीत सिंह ने कार्यालय में तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर विभाग में कार्यरत डीआईओ अशोक कुमार के साथ मारपीट भी की। पीड़ित अधिकारी ने सरायलखंसी थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने पुनीत के खिलाफ अपराध की कई धारा के तहत नामजद मुकदमा पंजीकृत किया है। उधर, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के तत्वावधान मेें कर्मचारियों ने उप निदेशक कृषि सहित प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि कार्यालय में सुरक्षा व्यवस्था न होने से अधिकारी व कर्मचारी अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। आए दिन अराजकतत्व सरकारी कार्यो में बाधा डाल रहे हैं। विरोध करने पर कर्मचारियों से ही उलझ जा रहे हैं। अधिकारी के साथ मारपीट के आरोपी को पुलिस ने अविलंब गिरफ्तार नहीं किया तो संगठन आंदोलन को बाध्य होगा। ज्ञापन सौंपने वालों मेें संगठन के जिलाध्यक्ष रामाश्रय यादव, सीताराम कुशवाहा शामिल थे।