{"_id":"57fa85e34f1c1b665228e2ae","slug":"dengue-patients-in-the-city-are-growing-rapidly","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर में तेजी से बढ़ रहे हैं डेंगू के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर में तेजी से बढ़ रहे हैं डेंगू के मरीज
ब्यूरो, अमर उजाला/ मऊ
Updated Sun, 09 Oct 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
नोएडा के अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़
- फोटो : राजन राय, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कस्बे में डेंगू के मरीजों की संख्या लगभग 100 के पार पहुंच गई है। अब तक चार लोगों की डेंगू की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। नगर पंचायत प्रशासन की ओर से डेंगू के बचाव में मात्र खानापूर्ति की जा रही है।
कस्बे में डेंगू के मरीजों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। स्वास्थ्य विभाग और नगर पंचायत प्रशासन की ओर से कवायद के बाद भी कोई असर नही पड़ रहा है। लोग डेंगू से ग्रसित हो रहे हैं। कस्बे के उपडाघर के पोस्ट मास्टर अनिल कुमार, कैशियर प्रवीण कुमार, धमेंद्र, संतोष कुमार, स्वीटी, दिलीप वर्मा, विमलेश, सतीश मौर्य समेत100 से अधिक लोग डेंगू से ग्रसित हैं। लोग अपना इलाज निजी अस्पतालों में करा रहे हैं। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आरके झा के नेतृत्व में कैंप लगाकर करीब 100 लोगों के रक्त का नमूना लिया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया की डेंगू नगर में तेजी से फैल रहा है। ऐसे में लोग साफ-सफाई का विशेष ध्यान दें, अपने अगल-बगल कोई गंदगी न रखें। रोग के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करंे। लापरवाही न बरतें। बताया कि नगर में सोमवार को कैंप लगाकर मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।