{"_id":"68754c108e7c72d70702ad58","slug":"demonstration-was-done-on-the-death-of-the-accountant-memorandum-was-submitted-mau-news-c-295-1-mau1002-130613-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: लेखपाल की मौत होने पर किया प्रदर्शन, ज्ञापन साैंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: लेखपाल की मौत होने पर किया प्रदर्शन, ज्ञापन साैंपा
विज्ञापन
मऊ। हापुड़ में लेखपाल सुभाष मीणा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पर मऊ लेखपाल संघ में रोष है। चारों तहसील के लेखपालों ने कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया। सभी उपजिलाधिकारियों को मुख्यमंत्री को संबोधित चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। नारेबाजी करते हुए अपनी सुरक्षा की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी। घोसी संवाददाता के अनुसार धरना प्रदर्शन के बाद लेखपालों ने उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। घोसी तहसील के संगठन के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय और मंत्री सौरभ कुमार राय के नेतृत्व में धरना देते हुए लेखपाल को न्याय दो, राजस्व कर्मियों की सुरक्षा की गारंटी की मांग की। ज्ञापन देकर मृतक लेखपाल के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने, पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी सेवा में तत्काल नियुक्त करने, घटना की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर सख्त कानूनी कर्रवाई करने, राजस्व विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए स्थाई नीति बनाने और उन्हें सुरक्षा संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की। इस दौरान मृगेंद्र सिंह, आशीष यादव, संजय दुबे, सुधाकर प्रसाद, विवेक सिंह, शेषनाथ चौहान, रितेश गौड़ आदि लेखपाल उपस्थित रहे। मधुबन संवाददाता के अनुसार लेखपालों ने धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
लेखपाल सुभाष मीणा की दुखद मृत्यु को लेकर जिलाधिकारी पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया। ज्ञापन में बताया गया कि सुभाष मीणा को बिना किसी जांच के झूठी शिकायत पर कार्रवाई का सामना करना पड़ा, जिससे वे अत्यधिक तनाव में आ गए और अंततः उनकी मृत्यु हो गई। संघ ने इसे प्रशासनिक संवेदनहीनता का परिणाम बताया है। लेखपालों का कहना है कि कुछ अधिकारी सोशल मीडिया व पब्लिक प्लेटफॉर्म पर छवि निर्माण के प्रयास में अधीनस्थ कर्मचारियों को सार्वजनिक रूप से अपमानित करते हैं। तहसील दिवस, थाना दिवस और ग्राम चौपाल जैसे मंचों पर खुलेआम फटकार और दंड दिए जाते हैं। इससे कर्मचारी तनावग्रस्त हो रहे हैं।
इस दौरान अमितेश कुमार, राजकुमार, धनंजय प्रसाद, अमित यादव, शरद चंद्र पांडेय, नीतीश राय, नीरज चौधरी, धर्मेंद्र कुमार बावली, अवनीश कुमार, विराट चौधरी, अभिषेक आनंद, अनिल कुमार, चेतन चौहान, आलोक सिंह, मनोज यादव, पंकज श्रीवास्तव, मनीष कुमार सहित कई लेखपाल उपस्थित रहे। वलीदपुर संवाददाता के अनुसार मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के लेखपालों ने धरना प्रदर्शन कर मृतक लेखपाल के परिवार को आर्थिक सहायता देने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई आदि की मांग की। इस दौरान अमित मौर्य, राम लखन, संजीव पांडेय, जैद खान, प्रकाश सिंह, शकील अहमद आदि लेखपाल मौजूद थे।
विज्ञापन
घोसी संवाददाता के अनुसार धरना प्रदर्शन के बाद लेखपालों ने उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। घोसी तहसील के संगठन के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय और मंत्री सौरभ कुमार राय के नेतृत्व में धरना देते हुए लेखपाल को न्याय दो, राजस्व कर्मियों की सुरक्षा की गारंटी दो जैसे नारे लगाए गए। मधुबन : लेखपालों ने धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। वलीदपुर: मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के लेखपालों ने धरना प्रदर्शन कर मृतक लेखपाल के परिवार को आर्थिक सहायता देने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई आदि की मांग की।