फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Demonstration was done at the sugar mill gate

चीनी मिल गेट पर शव रख किया प्रदर्शन

Wed, 06 Jan 2021 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Demonstration was done at the sugar mill gate
घोसी। घोसी स्थित किसान सहकारी चीनी मिल के डिस्टिलरी में सुरक्षा गार्ड के पद पर तैनात राजेन्द्र गोंड (55) का शव आने पर परिवारीजन और संगठन के लोगो ने शव को चीनी मिल के गेट पर रखकर प्रदर्शन किया। परिवार के सदस्यों की मांग थी कि आश्रितों को मुआवजा दिया जाए। एसडीएम घोसी सीएल सोनकर के आश्वासन पर आंदोलन और प्रदर्शन समाप्त हुआ। बताते चले चीनी मिल के डिस्टलरी सेक्शन में बतौर सुरक्षा गार्ड तैनात राजेन्द्र मंगलवार की सुबह जनरेटर में फंस कर घायल हो गए थे। उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने राजेन्द्र की हालत गम्भीर देख उसे वाराणसी रेफर किया। लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बुधवार को शव आने पर परिजन शव लेकर डिस्टिलरी स्थित प्रशासनिक भवन गेट पर ले गए। इस दौरान परिवार के सदस्य शव को गेट पर रख कर धरना प्रदर्शन करने लगे। मौके पर पहुचे प्रधान प्रबन्धक एलपी सोनकर के मृतक के सभी देयो के जल्द भुगतान के साथ आश्रित को नियमानुसार नौकरी देने के आश्वासन पर परिजन लाश को लेकर वापस हुये। मृत राजेन्द्र घोसी कोतवाली के मखदुमपुर मुस्तखरजा गांव का निवासी था। प्रदर्शन के दौरान मिल मजदूर संगठन के नेता सहित अन्य लोग भारी संख्या में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed