फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Demonstration on manipulation of PM housing list

पीएम आवास सूची में हेराफेरी को लेकर किया प्रदर्शन

Mon, 05 Jul 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Demonstration on manipulation of PM housing list
कोपागंज क्षेत्र के देवकली के गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को ब्लॉक कार्यालय परिसर में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मुन्नू राम के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास सूची में धांधली को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री आवास की मौके पर स्थलीय जांच की गई। लेकिन बाद में जिसके झोपङी, खपरैल जर्जर घर, टिनशेड था उसे अपात्र कर दिया गया है। पक्की मकान वालों को पात्रता की श्रेणी में रखा गया है। 26 जून को खंड विकास अधिकारी और 28 जून को जिलाधिकारी को जांच कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया था लेकिन अब तक जांच नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने मांग की है कि दोषियों के खिलाफ कर आवास सूची को दुरुस्त किया जाए। चेताया कि मांगों पर अमल नहीं किया गया तो ग्रामीण सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed